IPL 2023 : ये हैं 10 सबसे खतरनाक गेंदबाज, इनके सामने बाउंड्री तो दूर सिंगल के लिए भी तरसते हैं बल्‍लेबाज

Most Dot Balls in ipl 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे हॉफ में रोजाना एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। आईपीएल का मौजूदा सीजन गेंदबाजों का काल साबित हो रहा है। इसका नजारा शुक्रवार रात मोहाली में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। जहां दोनों ही टीमों के बल्‍लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी और 200 से भी अधि‍क के स्‍ट्राइक रेट से दोनों पारियों में 458 रन बने, जो कि आईपीएल के इतिहास का दूसरा बड़ा स्‍कोर है। लेकिन, ऐसा नहीं है कि इस आईपीएल में सिर्फ बल्‍लेबाजों का जलवा है, कई गेंदबाज ऐसे भी हैं, जिनकी गेंदों पर बल्‍लेबाज बाउंड्री तो दूर सिंगल के लिए भी तरसते नजर आए हैं। आइये आज हम आपको ऐसे ही 10 खतरनाक गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।


मोहम्‍मद सिराज ने लगाया शतक


बता दें क‍ि आईपीएल के 16वें सीजन में कुल 70 लीग मैच में से अब 38 खेले जा चुके हैं। इस सीजन में कई ऐसे घातक गेंदबाज भी रहे हैं, जिनकी गेंदों पर बड़े-बड़े बल्लेबाज को रन के लिए तरसते देखा गया है। इन गेंदबाजों में अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज सबसे घातक साबित हुए हैं। उन्‍होंने अब तक सबसे ज्‍यादा 100 डॉट बॉल फेंकी हैं।

शमी से लेकर भुवी तक टॉप-5 में शामिल

मोहम्‍मद सिराज के बाद दूसरे नंबर पर सर्वाधिक डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज गुजरात टाइटंस के मोहम्‍मद शमी हैं, जिन्‍होंने अभी तक 88 डॉट गेंद फेंकी हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्‍स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह हैं, जिन्‍होंने 69 खाली गेंद फेंकी हैं। वहीं 69 डॉट बॉल के साथ ही केकेआर के वरुन चक्रवर्ती चौथे स्‍थान और हैदराबाद के भुवनेश्‍वर कुमार 67 डॉट गेंद के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें : क्‍या खत्‍म हो गया पृथ्वी शॉ का आईपीएल करियर, रिकी पोंटिंग ने दिया बड़ा बयान


आईपीएल में सबसे ज्‍यादा डॉट बॉल फेंकने वाले टॉप 10 गेंदबाज

नाम मैच ओवर रन विकेट डॉट बॉल
मोहम्‍मद सिराज 8 32 234 14 100
मोहम्‍मद शमी 7 27 203 10 88
अर्शदीप सिंह 8 29 258 14 69
वरुन चक्रवर्ती 8 29.4 239 13 69
भुवनेश्‍वर कुमार 7 23 169 6 67
ट्रेंट बोल्‍ट 6 24 191 9 66
तुषार देशपांडे 8 29.2 320 14 66
आर अश्विन 8 32 233 11 65
राशिद खान 7 28 226 14 64
रवि बिश्‍नोई 8 30.3 247 10 64


यह भी पढ़ें : अनिल कुंबले ने कर दी भविष्‍यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेंगी आईपीएल के प्‍लेऑफ में



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ielDHRa
https://ift.tt/ejtB4OD

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post