IPL 2023: दिल्‍ली-हैदराबाद की भिड़ंत आज, मैच से पहले जानें हेड-टू-हेड से लेकर प्‍लेइंग 11 तक सभी डिटेल

DC vs SRH : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 34वां मुकाबला आज 24 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्‍ली की कमान जहां अनुभवी डेविड वॉर्नर के हाथों में होगी तो सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई एडेन मार्करम करते नजर आएंगे। एसआरएच की टीम आईपीएल की प्‍वाइंट्स टेबल में छह मैचों में से दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ 9वें स्थान पर है तो दिल्‍ली छह मैचों में से महज एक जीत के साथ आखिरी पायदान पर है। अब आईपीएल 2023 के प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों को लगातार मैच जीतने होंगे। ऐसे में आज बेहद कड़ा मुकाबला होने की उम्‍मीद है। मैच से पहले जानते दोनों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट समेत अन्य सभी डिटेल्‍स।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों का कुल 21 बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें से 11 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की है तो दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने दस मुकाबले अपने नाम किए हैं। हैदराबाद को मामूली बढ़त हासिल है। ऐसे में आज दोनों के बीच कांटे की टक्‍कर देखने को मिल सकती है।

जानें राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इस सीजन में खेले गए तीन मैचों में बल्लेबाजों को मदद मिली है। यहां की पिच तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनर्स की मददगार रहती है। मैदान पर ओस भी महत्‍वपूर्ण भूमिका में होगी। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्‍प चुन सकती है।

आज हैदराबाद में कैसा रहेगा मौसम?

हैदराबाद में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्‍यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मैच के दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि मैच के बीच आसमान में बादल जरूर छाए रहेंगे। हैदराबाद का मौसम इन दिनों आम तौर पर काफी गर्म रहता है।

आरसीबी और आरआर के मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देखें?

भारतीय समयानुसार, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के मैच का सीधा प्रसारण आप शाम 7.30 बजे से देख सकते हैं। इससे पहले 7 बजे टॉस होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Sachin Tendulkar Birthday: सचिन के इन 5 रिकॉर्ड्स का टूटना नामुमकिन!

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

हैरी ब्रूक, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम (कप्‍तान), हेनरिक क्लासेन, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक,

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

डेविड वॉर्नर (कप्‍तान), पृथ्वी शॉ, फिल साल्ट, मिचेल मार्श, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, एनरिच नार्जे, इशांत शर्मा।

यह भी पढ़ें : धोनी के संन्‍यास को लेकर बड़ा अपडेट, खुद बताया कब कहेंगे क्रिकेट को अलविदा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/N7D0YXf
https://ift.tt/ljt8y4P

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post