गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। बीसीसीआई ने शिखर धवन की जगह युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया है। तीनों फॉर्मेट में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल अब रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हैं।2023 में शुभमन तीनों ही फॉर्मेट में शतक जड़ चुके हैं। जिसके बाद से आगामी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में शिखर धवन की जगह फिक्स नहीं नजर आ रही है। आईपीएल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे शिखर धवन ने इस सीजन अब तक दोनों मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया है।
राजस्थान के खिलाफ आखिरी मुकाबले में धवन ने नाबाद 86 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। उस पारी को देखने के बाद आम लोग से लेकर क्रिकेट एक्सपोर्ट तक हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इसी बीच पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि मैनेजमेंट ने जितना साथ रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को दिया है उतना साथ वह शिखर धवन का क्यों नहीं दे रहे।
शिखर के साथ ऐसा व्यवहार करना गलत- हरभजन सिंह
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शिखर धवन की शानदार पारी के बाद हरभजन सिंह ने जमकर उनकी तारीफ की साथ में ही उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं से कुछ तीखे और वाजिब सवाल किये हैं| हरभजन सिंह का कहना है कि शिखर धवन ने कई दौरों पर टीम की कप्तानी की है, लेकिन अचानक से हम देख रहे हैं की उन्हें साइडलाइन कर दिया गया है| जैसे अब उनकी जरूरत ही नहीं है| मुझे यह देख कर बुरा लगता है, क्योंकि टीम में सबको बराबरी का दर्जा दिया जाना चाहिए|
यह भी पढ़ें :डेब्यू मैच के लिए 3 साल इंतजार किया, धोनी ने मौका देकर सुपरस्टार बना दिया
आगे हरभजन सिंह ने कहा- 'शिखर बड़े खिलाड़ी हैं| उन्होंने टीम के लिए बहुत कुछ किया है| आप उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं कर सकते| पिछले मैच में उन्होंने 86 रनों की पारी खेली| मैं यहां किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को बहुत मौके मिले, तो फिर शिखर धवन ने ऐसा क्या पाप कर दिया है कि उनके साथ बीसीसीआई अच्छा व्यवहार नहीं कर रही और उनको टीम में जगह नहीं दे रही| अगर फिटनेस के बारे में बात करें तो शिखर विराट कोहली की तरह ही फिट हैं तो किस बेस पर आप उन्हें टीम से बाहर रख रहे हैं।'
यह भी पढ़ें : एक पारी में 17 छक्के मारने वाला बल्लेबाज, जिसने अश्विन, चहल- बोल्ट को पानी पिला दिया
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lmVXYzs
https://ift.tt/GnoqQFH