IPL 2023: मुम्बई इंडियंस का सबसे बड़ा खिलाड़ी हो सकता है IPL से बाहर, सामने आयी बड़ी अपडेट

ipl 2023 MI vs KKR : मुंबई इंडियंस IPL 2023 में अपना अगला मैच 16 अप्रैल रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दोपहर 3:30 से खेलेगी । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को इस सीजन अपने पहले दोनों मुकाबलों में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन इसके बाद मुंबई ने वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को हराया। वहीं कोलकाता की टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके कप्तान नीतीश राणा फॉर्म में वापस आ चुके हैं। लेकिन आंद्रे रसेल की फॉर्म चिंता का सबब अभी भी केकेआर के खेमे के लिए बना हुआ है ।गेंदबाजी में सुनील नारायण कमाल कर रहे हैं। पिछले मैच में टीम सऊदी नहीं खेले थे। उस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर ही गेंदबाजों की खूब धुनाई की थी।


तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के खेलने को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए टीम के विध्वंसक बल्लेबाज टीम डेविड ने कहा कि जोफ्रा आर्चर पिछले सीजन चोट के चलते बाहर रहे थे। इस सीजन उन्होंने वापसी की, लेकिन आरसीबी के खिलाफ पहले ही मैच में आर्चर चोटिल हो गए और बाकी दो मैच में खेलते नजर नहीं आए। जोफ्रा इस वक्त मेडिकल टीम की निगरानी में है और वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं।

टीम डेविड ने आगे बताया कि इस वक्त जोफ्रा आर्चर मेडिकल टीम की निगरानी में हैटीम डेविड मैं उन बातों का हिस्सा नहीं हूं, इसलिए कुछ भी क्लियर नहीं बता सकताटीम डेविड जब भी मेडिकल टीम क्लीयरेंस दे देगी, वह खेलने लगेंगे| ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आज अगर जोफ्रा आर्चर खेलने नहीं उतरे तो पूरे सीजन के लिए ही उन्हें कहीं बाहर ना होना पड़े, क्योंकि आरसीबी के खिलाफ में गंभीर चोट लगी थी जिसके बाद वह असहय दर्द में थे।

यह भी पढ़ें: T-20 में धीमी पारी खेलने के लिए मशहूर केएल राहुल ने तोड़ा क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड
दोनों टीमों को पॉसिबल प्लेयिंग-11

मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कैमरन ग्रीन, नेहाल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ

कोलकाता नाइट राइडर्स: जेसन रॉय, एन जगदीसन (wk), नितीश राणा (c), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन / टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती

यह भी पढ़ें: सरेआम कोहली ने सौरव गांगुली से नहीं मिलाया हाथ, जानिए दोनों के बीच मनमुटाव का कारण





from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/SC1fvXE
https://ift.tt/4Qcp5qC

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post