RCB vs CSK : आईपीएल 2023 के तहत आज 17 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सीएसके के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच हमेशा कांटे के मुकाबले खेले जाते रहे हैं। ऐसे में आज का मुकाबला भी रोमांचक होने की उम्मीद है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान जहां फाफ डु प्लेसिस के हाथों में होगी तो चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एक बार फिर सबसे अनुभवी एमएस धोनी संभालते नजर आ सकते हैं। मैच से पहले हम आपको बताते हैं कि आईपीएल के इतिहास में ये दोनों टीमें कितनी बार आमने-सामने आई हैं और कौन किस पर भारी पड़ा है? इसके साथ ही जानते हैं दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है?
आरसीबी और सीएसके के बीच हुए आईपीएल मुकाबलों की बात की जाए तो अभी तक आंकड़ों में चेन्नई आगे है। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 मैचों में जीत हासिल की है।
जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था। भले ही सीएसके आंकड़ों में बहुत आगे हो, लेकिन आरसीबी के लिए अच्छी बात ये है कि उसे आखिरी मैच (4 मई 2022 को पुणे में) में जीत मिली थी।
प्वाइंट्स टेबल में दोनों के समान अंक
आईपीएल 2023 के प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो अभी तक आरसीबी और सीएसके 4-4 अंकों के बराबरी पर हैं। दोनों ही टीमों ने अब तक इस सीजन में चार-चार मैच खेले हैं, जिनमें से दो-दो जीते हैं तो दो-दो मैच हारे हैं। हालांकि नेट रन रेट के मामले में चेन्नई आरसीबी से थोड़ा आगे है। चेन्नई जहां छठे स्थान पर है तो बैंगलोर सातवें पायदान पर है।
यह भी पढ़ें : मैच के दौरान भिड़े खिलाड़ी, सूर्यकुमार समेत तीन पर लगा भारी भरकम जुर्माना
आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज और वैशाक विजयकुमार।
सीएसके की संभावित प्लेइंग इलेवन
ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू/आकाश सिंह, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस/मतीश पथिराना, महेश ठीकशाना और तुषार देशपांडे।
यह भी पढ़ें : धोनी की चोट को लेकर बड़ा अपडेट, जानें RCB के खिलाफ आज खेलेंगे या नहीं
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2eKD3Lj
https://ift.tt/0IeBZdi