IPL 2023: आधा सीजन खत्म, अजिंक्य रहाणे, पीयूष चावला और मोहित शर्मा ने साबित किया 'ओल्ड इज गोल्ड'

Indian premier league 2023: इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2023 का आधा सीजन निकल चुका है। इस साल विदेशी खिलाड़ियों से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। इन खिलाड़ियों में युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ कई अनुभवी खिलाड़ियों ने भी अपने शानदार प्रदर्शान से सभी को चौंका दिया। इस साल अजिंक्या रहाणे, पीयूष चावला और मोहित शर्मा जैसे पुराने धुरंधरों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस बात को सही साबित कर दिखाया है कि 'ओल्ड इज गोल्ड।'

सत्र की शुरूआत से पहले कोई इन्हे इन खिलाड़ियों को भाव नहीं दे रहा था लेकिन अब ये अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी-अपनी टीमों की महत्वपूर्ण कड़ी बन गए हैं। मोहित पिछले वर्ष गुजरात टाइटंस के लिए नेट गेंदबाज थे। इस वर्ष उन्होंने चार मैचों में छह विकेट झटके हैं। उन्हें दो मौकों पर प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार भी मिले हैं। वह कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए डैथ ओवरों में पसंदीदा गेंदबाज बन गए हैं।

रहाणे को चेन्नई सुपर किंग्स ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइज पर खरीदा। उनका इस सत्र में जबरदस्त प्रदर्शन रहा है और वह छह पारियों में 224 रन बना चुके हैं। उनका औसत 44.8 और स्ट्राइक रेट 189.83 है। उनके इस प्रदर्शन के कारण उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम में चुन लिया गया है।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप से पहले भारत को मिला सहवाग जैसा विस्फोटक ओपनर

पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने स्टार स्पोर्ट्स पर रहाणे की सराहना करते हुए कहा, "रहाणे ने अपने खेल को फिर से जिन्दा किया है। वह टी20 फॉर्मेट में खुद को फिट करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने खेल को बदला। उनके शॉट्स में कोई परिवर्तन नहीं आया है लेकिन उनके दृष्टिकोण में काफी बदलाव आया है। रहाणे बिलकुल नए नजर आ रहे हैं।"

इसे प्रकार सीनियर लेग स्पिनर चावला ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए सात मैचों में 11 विकेट लिए हैं। उनकी इकोनॉमी 7.11 रही है। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने इम्पैक्ट खिलाड़ी नियम को चावला और अमित मिश्रा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के लिए वरदान बताते हुए कहा है कि इससे उन्हें हर मैच में प्रभाव छोड़ने का मौका मिला है क्योंकि दोनों अनुभवी खिलाड़ी हैं और अपनी टीमों के लिए उपयोगी हैं।

जहां तक युवा खिलाड़ियों की बात है तो पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान सैम करन और मुंबई इंडियंस के आलराउंडर कैमरून ग्रीन, जो आईपीएल 2023 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक थे, ने अपनी-अपनी टीमों का भरोसा कायम रखा है। वे बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावशाली साबित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने के लिए IPL फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को ऑफर किए 51 करोड़

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कोलिंगवुड ने कहा, "करन एक सही आलराउंडर हैं। उनका बल्ले और गेंद दोनों रूप में समान असर है। वह एक पॉकेट साइज डाइनामाइट हैं।" पूर्व भारतीय पेसर इरफान पठान ने कहा, "कैमरून ग्रीन ने अपनी कीमत को सही साबित किया है और वह मुंबई इंडियंस के लिए लम्बी रेस के घोड़े साबित हो सकते हैं। हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड के जाने के बाद मुंबई को एक आलराउंडर की जरूरत थी और ग्रीन उनकी जगह को भर सकते हैं।"



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qgca3wk
https://ift.tt/ch26AUB

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post