Ajinkya Rahane Statement Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 12वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और चार बार की चैम्पियन चन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में चेन्नई ने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाया।
रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 19 गेंद पर अर्धशतक लगाया। रहाणे 27 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में रहाणे ने सात चौके और तीन सिक्स लगाए। इस शानदार पारी के बाद रहाणे को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड तो नहीं मिला, लेकिन वह सोशल मीडिया पर छा गए। इसी बीच रहाणे का टेस्ट न खेल पाने और भारतीय टीम से बाहर किए जाने को लेकर दर्द छलका।
रहाणे ने मैच के बाद कहा, 'इस मैच में काफी मजा आया। मुझे टॉस से पहले पता चला कि मोईन अस्वस्थ हैं। स्टीफन फ्लेमिंग ने मुझे बताया कि मैं यह मैच खेलने जा रहा हूं। मेरा घरेलू सीजन अच्छा रहा था। मैं सिर्फ अपने शेप को बनाए रखने की कोशिश करता हूं। टाइमिंग पर ध्यान दे रहा हूं। आपको सोचना कि आप एक मैच खेल रहे हैं।'
रहाणे ने कहा आगे कहा, 'आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है और आपको पता नहीं चलता कि आपको कब मौका मिल जाए। मुझे वानखेड़े में खेलने में हमेशा मजा आता है। मैंने यहां कभी कोई टेस्ट नहीं खेला है। मैं यहां टेस्ट खेलना चाहता हूं। माही भाई और फ्लेमिंग की खास बात यह है कि वे सभी को आजादी देते हैं। माही भाई ने मुझे अच्छी तैयारी करने को कहा था।'
बता दें मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने 18.1 ओवर में तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। रहाणे के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंद पर 40 और शिवम दुबे ने 26 गेंद पर 28 रन बनाए। मुंबई के लिए पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ और कुमार कार्तिकेय ने एक -एक विकेट झटके।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GwEvthM
https://ift.tt/2AZOwGk