ipl 2023 Mitchell Marsh : दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2023 काफी खराब गुजर रहा है। लेकिन चार मैच हारने के बाद इस टीम के लिए राहत भरी खबर आई है। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी मिशेल मार्श वापस टीम से जुड़ गए हैं। वह 1 हफ्ते का ब्रेक लेकर शादी करने ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे। मिशेल मार्श ने 10 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड ग्रेटा मार्क के साथ शादी रचाई और अब दिल्ली कैपिटल से दोबारा जुड़ गए हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके दिया। जिसमें वह प्रैक्टिस के बाद अपनी शादी के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।
बेहद ख़राब दौर से गुजर रही है टीम
ऋषभ पंत की कमी दिल्ली कैपिटल्स को सबसे ज्यादा खेल रही है। उनकी जगह कप्तानी कर रहे हैं डेविड वॉर्नर से न टीम संभल रही है, ना खुद खुलकर बल्लेबाजी कर पा रहे हैं। उनके बैट से रन तो बन रहे हैं, लेकिन चौके-छक्के बिल्कुल नहीं लग रहे। इस कारण से उनका स्ट्राइक रेट लगभग 100 का रहा है।आईपीएल के 16वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे ज्यादा निराश किया है। कप्तान डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में यह टीम अब तक एक भी मैच जीत नहीं सकी है। यही वजह है कि इस वक्त अंक तालिका में यह टीम नीचे से टॉप पर है।
दिल्ली को अपना अगला मुकाबला 15 अप्रैल को आरसीबी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलना है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मिशेल मार्श से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, ताकि उनका खाता अंकतालिका में खुल सके। अगर उस मैच में भी दिल्ली कैपिटल्स हार जाती है तो यह उनकी लगातार पांचवीं हार होगी और इसकी प्रबल संभावना है। क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स की ना तो बल्लेबाज चल रहे हैं ना ही कोई गेंदबाज सटीक लाइन लेंथ पर बॉल कर पा रहा है।
यह भी पढ़ें : IPL से बड़ा लीग यहाँ शुरू होने वाला है, साथ खेलते नजर आ सकते हैं भारत-पाक के खिलाड़ी
आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, मिचेल मार्श, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, एनरिच नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, ललित यादव, रिपल पटेल, चेतन सकारिया, यश ढुल, रोमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, अमन खान, फिल सॉल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव
यह भी पढ़ें : हैट्रिक जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी KKR, जानें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gsQEMP7
https://ift.tt/HAVpTdy