LSG vs SRH: मार्करम और क्विंटन डी कॉक के आने से ऐसी होगी लखनऊ और हैदराबाद की प्लेइंग 11

Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad ipl 2023 Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 10वां मुक़ाबला लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज़ करना चाहेगी। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स पिछला मुक़ाबला हारने के बाद वापस जीत की राज पर लौटना चाहेगा।

लखनऊ ने अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 रन से जीता था, लेकिन जीत की गति को आगे बढ़ाने में असफल रहे। सुपरजायंट्स अपने अगले खेल में चेन्नई सुपर किंग्स से हार गए। हालांकि, उस मैच में मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट चटकाए और बेहतरीन गेंदबाजी की थी।

वहीं, दूसरी ओवर सनराइजर्स को अपने ही घर में हार झेलनी पड़ी थी। उसने अपने शुरुआती मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना किया था और 72 रन से मुकाबला गंवाना पड़ा। पहले गेंदबाजी करते हुए, सनराइजर्स ने कुल मिलाकर 5 विकेट चटकाए, लेकिन स्कोरिंग रेट पर रोक लगाने में नाकाम रहे। जवाब में, अब्दुल समद ने सर्वाधिक नाबाद 32 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज योगदान देने में विफल रहे। सनराइजर्स को अपनी पहली जीत हासिल करने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा।

आईपीएल के इतिहास में यह दोनों टीमें अभी तक एक बार भिड़ी है. क्योंकि लखनऊ ने पिछले ही वर्ष अपना डेब्यू किया है। उस मुकाबले में केएल राहुल हैदराबाद के लिए खतरनाक साबित हुए थे। उन्होंने 50 गेंदों में 68 रन जोड़े थे। इसके अलावा दीपक हुड्डा ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए थे। सनराइजर्स हैदराबाद का कोई भी बैटर 50 रनों का आंकड़ा नहीं पार कर सका था। राहुल त्रिपाठी ने सबसे अधिक 30 गेंदों में 44 रन बनाए थे।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): केएल राहुल (कप्तान), यश ठाकुर, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आवेश खान, मार्क वुड और रवि बिश्नोई

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): एडेन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), टी नटराजन, फजलहक फारूकी, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/XoPDi3J
https://ift.tt/4ivJ08q

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post