PL 2023 : दिल्ली के स्टार खिलाड़ी ने पार्टी में महिला से की छेड़छाड़, फ्रेंचाइजी ने लिया बड़ा एक्‍शन

ipl 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की दिवानगी क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रही है। इस आईपीएल में जहां हर दिन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बन रहे हैं तो कुछ विवाद भी सामने आ रहे हैं। ताजा मामला दिल्‍ली कैपिटल्‍स फ्रेंचाइजी से जुड़ा है। खबर आ रही है कि दिल्‍ली के एक स्‍टार खिलाड़ी ने फ्रेंचाइजी पार्टी के दौरान एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी है। जिसके बाद दिल्‍ली कैपटिल्‍स फ्रेंचाइजी एक्‍शन मोड में आ गई है। फ्रेंचाइजी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अब खिलाडि़यों के लिए सख्‍त नियम लागू कर दिए हैं। इस घटना को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। अब खिलाडि़यों के कमरों में मेहमानों की एंट्री के लिए अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इतना ही नहीं रात 10 बजे के बाद कोई मेहमान खिलाडि़यों से मुलाकात नहीं कर सकेगा। आइये आपको बताते हैं कि कौन-कौन से नियम लागू किए गए हैं?


दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद सभी खिलाड़ियों और स्‍टाफ के लिए आचार संहिता लागू की गई है। साथ ही बताया गया है कि फ्रेंचाइजी की छवि को धूमिल होने से बचाए रखने के लिए कुछ सख्‍त नियम निर्धारित किए गए हैं। क्‍योंकि टीम के एक खिलाड़ी ने एक पार्टी के दौरान एक महिला संग दुर्व्यवहार किया था।

रात 10 बजे के बाद खिलाड़ियों के कमरों में नहीं जा सकेगा कोई

नए नियम के तहत अब दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने रात 10 बजे के बाद खिलाड़ियों के कमरों में परिचितों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। खिलाडि़यों के कमरों में प्रवेश करने के लिए फोटो आईडी के साथ आईपीएल टीम फ्रेंचाइजी के ऑफिसर की अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। हालांकि खिलाड़ी अपने परिचितों से मिलने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन वह सिर्फ टीम होटल के रेस्तरां या कॉफी शॉप में मिल सकते हैं।

पत्‍नी या प्रेमिका टीम के साथ यात्रा की इजाजत

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने खिलाडि़यों को पत्‍नी या प्रेमिका टीम के साथ यात्रा की इजाजत भी दी है। हालांकि, खिलाड़ियों को उनका खर्च खुद ही उठाना होगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों को यह भी जानकारी देनी होगी कि वह किसी से मिलने टीम होटल से कब निकले। फ्रेंचाइजी इन नए नियमों के साथ उम्‍मीद जताई है कि इनसे टीम की छवि खराब नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : विराट को विश्‍व रिकॉर्ड बनाने की खुशी से ज्‍यादा मैच हारने का गम

दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने लागू किए ये नियम

- खिलाडि़यों के कमरों में रात 10 बजे के बाद किसी परिचित को प्रवेश नहीं मिलेगा।

- परिचितों को मिलने के लिए फोटो आईडी के साथ आईपीएल टीम के ऑफिसर से अनुमति लेनी होगी।

- खिलाड़ियों को टीम होटल से बाहर निकलते के दौरान फ्रेंचाइजी को जानकारी देनी होगी।

- खिलाड़ी पत्‍नी या प्रेमिका को साथ रख सकते हैं, लेकिन उनका खर्च खुद वहन करना होगा।

- खिलाड़ियों को परिवार के सदस्यों के टीम के साथ शामिल करने से पहले फ्रेंचाइजी को सूचित करना होगा।

- खिलाड़ियों को फ्रैंचाइजी के सभी कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से सम्मिलित होना होगा।

- नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना या फिर अनुबंध खत्‍म किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : एक ओवर में 4 छक्‍के लगाने वाले धाकड़ खिलाड़ी पर भारी भरकम जुर्माना



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/A2TikBg
https://ift.tt/fA7GThK

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post