एशिया कप 2023 की मेजबानी छिनने से बौखलाया पाकिस्‍तान, अब करेगा टूर्नामेंट का बॉयकॉट

Asia Cup 2023 : एशियन क्रिकेट काउंसिल ने पाकिस्‍तान से एशिया कप 2023 की मेजबानी छीनकर श्रीलंका को देने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी के एशिया कप को हाइब्रिड मॉडल पर कराने के प्रस्ताव को एसीसी सदस्य देशों ने ठुकरा दिया है। ऐसे में 2 से 17 सितंबर के बीच खेला जाने वाला एशिया कप अब श्रीलंका में हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस पर पीसीबी की ओर से सख्‍त आपत्ति दर्ज कराई गई है। पीसीबी की ओर से अब कहा गया है कि अगर एसीसी उसके प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा तो वह इस टूर्नामेंट से हटने को लेकर गंभीरता से विचार करेगा।


पीसीबी ने दिया था ये प्रस्‍ताव

दरअसल, पीसीबी ने एशियन क्रिकेट काउंसिल को हाईब्रिड मॉडल पर एशिया कप कराने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्‍ताव में भारत के मैच न्‍यूट्रन वेन्‍यू और बाकी मैच कराची या लाहौर में कराने की बात थी। पीसीबी के अध्‍यक्ष नजम सेठी खुद इस प्रस्‍ताव को लेकर एसीसी सदस्‍य देशों का समर्थन लेने के लिए दुबई पहुंचे, लेकिन किसी ने भी समर्थन नहीं किया। श्रीलंका पहले से ही बीसीसीआई के साथ है, वहीं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी प्रस्ताव का विरोध किया।

मेजबानी श्रीलंका को देने का विरोध

वहीं, अब पीसीबी ने एशिया कप 2023 की मेजबानी श्रीलंका को देने का विरोध किया है। इसके साथ ही कहा है कि अगर एशियन क्रिकेट काउंसिल प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेगा तो वह टूर्नामेंट से हटने पर गंभीरता से विचार करेगा। बताया जा रहा है कि पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने दुबई में एसीसी के अधिकारियों से मुलाकात करते हुए एशिया कप का यूएई के बजाय श्रीलंका में कराने का विरोध किया है।

यह भी पढ़ें : सूर्या ने एक ही मैच में तीन रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास

सेठी बोले- 2018 और 2022 में भी हो चुका है ऐसा

बोर्ड के सूत्रों से पता चला है कि नजम सेठी इस पर जोर दे रहे हैं कि एशिया कप के लिए संशोधित हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव को स्वीकार किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा है कि अगर अधिकतर सदस्य आयोजन किसी दूसरी जगह पर चाहते हैं तो फिर यूएई में किया जाए। क्‍योंकि 2018 और 2022 में भी ऐसा हो चुका है।

यह भी पढ़ें : भारत में होने वाले वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए 8 टीमों का ऐलान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JdT4Qrm
https://ift.tt/Cc6UMog

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post