Ravindra Jadeja : आईपीएल के 16वें सीजन में बुधवार रात चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में सीएसके ने दिल्ली को 27 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। सीएसके ने 12 में से सात मैच जीतकर प्लेऑफ की ओर मजबूती से कदम बढ़ा दिया है। अब उसे दो में से एक मुकाला जीतना है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया है। मैच के बाद चेन्नई से स्टार ऑलराउंडर सर रवींद्र जडेजा का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि फैंस उनके जल्द आउट होने का इंतजार रहता है।
जडेजा ने किया ये खुलासा
रवींद्र जडेजा ने मैच के बाद खुलासा किया कि आखिर क्यों सभी लोग उनके आउट होने का इंतजार करते हैं। उन्होंने बताया कि दरअसल, फैंस धोनी को बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं। इसलिए उनके जल्दी आउट होने का इंतजार करते हैं।
जडेजा ने कहा कि अगर वह धोनी से पहले बल्लेबाजी को उतरते हैं तो दर्शक माही-माही के नारे लगाते हैं और प्रार्थना करते हैं कि मैं जल्द आउट हो जाउं, ताकि उन्हें धोनी की बल्लेबाजी देखने को मिल सके।
धोनी ने 222 के स्ट्राइक रेट से खेली शानदार पारी
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एमएस धोनी ने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने उतरे और शानदार पारी खेली। उन्होंने 9 गेंदों का सामना करते हुए 222 से अधिक के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ 20 रन ठोक डाले। उन्होंने अपनी पारी में 2 छक्के और एक चौका लगाया। धोनी की इस शानदार पारी की बदौलत ही सीएसके अच्छा लक्ष्य देने में कामयाब हो सकी।
यह भी पढ़ें : रोमांचक हुई ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस, नंबर-1 पर जमे ये खिलाड़ी
इस सीजन में धोनी ने लगाए 10 छक्के
एक तरफ जहां एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर चर्चा तेज हो रही है। वहीं इस सीजन में एमएस धोनी अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 8 पारियों में 48 के ऐवरेज और 204.26 के स्ट्राइक रेट से 96 रन ठोके हैं। इसमें नाबाद 32 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इस आईपीएल में धोनी के बल्ले से 10 छक्के और 3 चौके आए हैं।
यह भी पढ़ें : IPL जीतने का सपना टूटने के बाद फूटा वॉर्नर का गुस्सा, बोले ...तो नतीजा कुछ और होता
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3I4fAXF
https://ift.tt/apZt4y1