विराट कोहली से भिड़ना पड़ गया भारी, फ्रेंचाइजी ने दिखाया बाहर का रास्‍ता

ipl 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का रोमांच चरम पर है। रोजाना एक से बढ़कर एक सांस थाम देने वाले मुकाबले खेले जा रहे हैं। आईपीएल का ये सीजन जहां कुछ शानदार मुकाबलों के लिए याद किया जाएगा। वहीं, इस सीजन में कुछ ऐसी कड़वी यादें भी हैं, जो दर्शक शायद ही कभी भुला पाएं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 1 मई को हुए विवाद से आईपीएल की जमकर किरकिरी हुई। उस मैच के दौरान विराट कोहली का विरोधी टीम के खिलाडि़यों के साथ जमकर बहसबाजी हुई थी। इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि कोहली की लखनऊ टीम के मेंटर गौतम गंभीर से तीखी तकरार हो गई। वहीं अब कोहली से भिड़ने वाले को फ्रेंचाइजी ने बाहर का रास्‍ता दिखा दिया है।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच के दौरान विराट कोहली की नवीन उल हक, अमित मिश्रा और मेयर्स के साथ बहसबाजी हो गई थी। मैच के बाद भी यह विवाद खत्म नहीं हुआ और कोहली की लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर के साथ गहमा-गहमी हो गई थी। मैच के बाद कोहली और गंभीर के साथ नवीन उल हक पर भी आईपीएल कमेटी ने मैच फीस का जुर्माना लगाया था।

भारी पड़ी विराट कोहली से भिड़ंत!

विराट कोहली से भिड़ंत के बाद अब नवीन उल हक को एक मैच के बाद ही प्‍लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हुए मैच में नवीन उल हक को खिलाया गया था, लेकिन उस मैच के बाद से उन्‍हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : पंजाब-कोलकाता के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ में बड़ा फेरबदल

अब हक को प्‍लेइंग 11 में जगह मिलना मुश्किल

नवीन उल हक को गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलएसजी की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। अफगानी हक के स्‍थान पर बतौर विदेशी खिलाड़ी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को तरजीह दी जा रही है। क्विंटन डिकॉक ने पहले ही मैच में 41 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के लगाते हुए शानदार 70 रन की पारी खेली है। ऐसे में अब नवीन उल हक का अगले मैचों में बाहर बैठना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : रसेल ने रिंकू के लिए दी विकेट की कुर्बानी, बोले- उसका ये रूप देख मेरे रौंगटे खड़े हो गए



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HtLWMz6
https://ift.tt/rQwzGbd

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post