युवराज सिंह का 16 साल पुराना वर्ल्ड रेकॉर्ड ध्‍वस्‍त, सिर्फ 9 गेंदों पर ठोका तूफानी अर्धशतक

Asian Games 2023 Dipendra Singh Airee : एशियन गेम्स 2023 के तहत खेले जा रहे मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट के ग्रुप-ए मैच में नेपाल के बल्‍लेबाजों ने मंगोलिया के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की है। इस मैच में नेपाल के बल्‍लेबाज कुशल मल्‍ला ने जहां टी20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ते हुए रोहित शर्मा समेत तीन दिग्‍गजों के रेकॉर्ड तोड़े हैं तो नेपाल के ही दिपेंद्र सिंह केरी ने टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ते हुए युवराज सिंह का 16 साल पुराना विश्‍व रेकॉर्ड ध्‍वस्‍त कर दिया है। दिपेंद्र ने महज 9 गेंदों पर छक्‍कों की बारिश करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया है।


बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का विश्‍व रेकॉर्ड 16 साल पहले युवराज सिंह ने इंग्‍लैंड के खिलाफ बनाया था। उन्‍होंने 2007 के वर्ल्‍ड कप में 12 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक लगाया था। उस मैच में युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के उड़ाए थे। वहीं, अब नेपाल के बल्‍लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सिर्फ 9 गेंदों में विस्‍फोटक शतक लगाकर उनका वर्ल्‍ड रेकॉर्ड तोड़ डाला है।

रोहित, मिलर और विक्रमशेखर का रेकॉर्ड भी टूटा

वहीं, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज सेंचुरी का वर्ल्‍ड रेकॉर्ड रोहित शर्मा, डेविड मिलर और विक्रमशेखर ने बनाया था। तीनों ने ही महज 35-35 गेंदों पर शतक जड़े थे। लेकिन, नेपाल के कुशल मल्ला ने मंगोलिया के गेंदबाजों पर कहर बरपाते हुए महज 34 गेंदों पर सेंचुरी पूरी करते हुए तीनों को पछाड़ दिया है। मल्‍ला ने अपनी पारी में 50 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 12 छक्कों की मदद से नाबाद 137 रन अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें : भारतीय महिला शूटर्स ने सिल्वर के बाद जीता गोल्ड, 4 स्‍वर्ण समेत 16 हुई पदकों की संख्‍या

20 ओवर में बनाए 314 रन

मैच पर नजर डाले तो नेपाल की टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में स्‍कोर बोर्ड पर 314 रन टांग दिए। इसके जवाब में मंगोलिया के बल्‍लेबाज सिर्फ 41 रनों पर ही सिमट गए। नेपाल के लिए करन केसी, अविनाश बोहरा और संदीम लामिछने ने 2-2 विकेट लिए। इस तरह एशियन गेम्‍स में नेपाल ने धमाकेदार आगाज किया है।

यह भी पढ़ें : क्या आज बारिश में धुलेगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा वनडे, जानें मौसम का ताजा हाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4JAujly
https://ift.tt/69UXLes

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post