DC vs RCB : आज दिल्‍ली होगी बाहर या आरसीबी को होगा नुकसान, देखें पिच-मौसम समेत मैच की पूरी डिटेल्‍स

ipl 2023 DC vs RCB : इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में आज 6 मई को 50वां मुकाबला दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जाएगा। दिल्‍ली कैपिटल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाला ये मुकाबला प्‍लेऑफ के लिहाज से बेहद महत्‍वपूर्ण है। अगर अपने होम ग्राउंड पर दिल्‍ली इस मुकाबले को हार जाती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। दिल्‍ली कैपिटल्‍स फिलहाल 9 में से 3 मैच जीतकर 6 अंक के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें स्‍थान पर है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 में से पांच मैच जीतकर 10 अंक के साथ चौथे स्‍थान पर है। ऐसे में आज शाम दोनों के बीच कड़ा मुकाबला खेले जाने की उम्‍मीद है। ऐसे में मैच से पहले जानते हैं दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच का हाल और संभावित प्‍लेइंग इलेवन समेत तमाम महत्‍वपूर्ण जानकारी के बारे में।


दिल्‍ली और बैंगलोर के हेड टू हेड रिकॉर्ड

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक कुल 29 मैच खेले गए हैं। जिसमें से आरसीबी ने 18 तो दिल्ली ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि एक बेनतीजा रहा है। आखिरी चार मुकाबले भी आरसीबी ने जीते हैं। ऐसे में हर लिहाज से आरसीबी का पलड़ा भारी है।

अरुण जटेली स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है। इस विकेट पर गेंद बल्‍ले पर अच्‍छे से आती है और बल्‍लेबाजों को लंबे-लंबे शॉट खेलने का मौका मिलता है। इसके साथ ही यहां का आउटफील्ड भी तेज है और बाउंड्री भी छोटी है। ऐसे में यहां जमकर रन बरसने की उम्‍मीद है।

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली के मौसम की बात करें तो मैच के दौरान आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने 20 प्रतिशत बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। इसके साथ ही मैच के दौरान 16 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलेगी। आज दिल्‍ली का तापमान 26 डिग्री से 41 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

दिल्‍ली बनाम बैंगलुरु के मैच का सीधा प्रसारण और लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देखें?

भारतीय समयानुसार, दिल्‍ली बनाम बैंगलुरु के मैच का सीधा प्रसारण आप 6 मई को शाम 7.30 बजे से देख सकते हैं। इससे पहले 7 बजे टॉस होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। वहीं मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : गुजरात टाइटंस प्‍लेऑफ से एक जीत दूर, जानें प्‍वाइंट्स टेबल अन्‍य टीमों का हाल

दिल्‍ली कैपिटल्‍स की संभावित एकादश

डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिच मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, अमन हाकिम खान, कुलदीप यादव, एनरिच नार्जे, इशांत शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित एकादश

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर/सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), केदार जाधव, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

यह भी पढ़ें : शुभमन गिल ने विराट कोहली को पछाड़ा, जानें ऑरेंज और पर्पल कैप का ताजा हाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hXd2OYR
https://ift.tt/LEgGCvS

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post