Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वे सीजन का 47वां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहे इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हरा दिया।
कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन बनाए हैं। KKR के लिए एक बार फिर कप्तान नितीश राणा और युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने शानदार पारी खेली। लेकिन दोनों ही बल्लेबाज अर्धशतक लगाने से चूक गए। राणा ने 31 गेंद पर तीन सिक्स और तीन चौके की मदद से 42 और रिंकू सिंह ने 35 गेंद पर एक सिक्स और चार चौके की मदद से 46 रन बनाए। इनके अलावा आंद्रे रसेल ने 24, जेसन रॉय ने 20 और अनुकूल रॉय ने नाबाद 13 रन की पारी खेली। इन पांच खिलाड़ियों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए टी नटराजन और मार्को यानसेन ने दो - दो विकेट झटके।
जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन ही बना पाई। हैदराबाद के लिए कप्तान एडेन मार्करम ने 40 गेंद पर 41, हेनरिच क्लासेन ने 20 गेंद पर 36 रन और राहुल त्रिपाठी ने 9जीएनडी पर 20 रन बनाए। कोलकाता के लिए शार्दुल ठाकुर ने दो, हर्षित राणा अनुकूल रॉय, वैभव अरोरा और आंद्रे रसेल ने 1- 1 विकेट लिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/yTftpNb
https://ift.tt/xtE8vwG