IPL 2023: टिम डेविड और सूर्यकुमार की तूफानी बल्लेबाजी, मुंबई ने राजस्थान को 6 विकेट से हराया

Mumbai Indian vs Rajasthan royals IPL 2023: इंडियन सुपर किंग्स (IPL) 2023 का 42वां मुक़ाबला पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स के खब्बू सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक के बावजूद मुंबई इंडियंस ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 212 रन बनाए। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने तूफानी शतक लगाया। जायसवाल ने 62 गेंद पर 8 सिक्स और 16 चौके की मदद से 124 रनों की पारी खेली। यह उनका आईपीएल में पहला शतक है। उनके अलावा रॉयल्स के अन्य बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाये। मुंबई इंडियंस के लिए पीयूष चावला और अरशद खान ने दो-दो, रिले मेरेडिथ और जोफ्रा आर्चर ने एक-एक विकेट झटके।

जवाब में मुंबई इंडियंस ने ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रन बनाए। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए। यादव ने अर्धशतक लगाते हुए 29 गेंद पर 55 रन बनाए। उनके अलावा कैमरून ग्रीन ने 26 गेंद पर 44, तिलक वर्मा ने 21 गेंद पर नाबाद 29 और टिम डेविड ने 14 गेंद पर नाबाद 45 रन बनाए। राजस्थान के लिए रविचन्द्र अश्विन ने दो, संदीप शर्मा और ट्रेंट बोल्ट ने एक - एक विकेट झटके।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/twHcsVD
https://ift.tt/L5KlyBZ

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post