SRH vs LSG: टॉप 4 में जगह बनाने उतरेगा लखनऊ, जानें संभावित प्लेइंग 11

Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giant Playing 11 IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का 58वां मुक़ाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीम जीत दर्ज़ कर प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना चाहेंगी।

क्रुणाल पंड्या की अगुवाई वाली लखनऊ की टीम 11 मैचों में 11 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। वहीं सनराइजर्स की टीम की बात है तो वह अंक तालिका में अभी 10 मैचों में आठ अंक लेकर नौवें स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड-टू-हेड आंकड़े देखें जाएं तो लखनऊ की टीम भारी है। इन दोनों टीमों के दरमियान 2 मैच खेले गए हैं जिन्हें लखनऊ की टीम जीतने में सफल रही। इन आंकड़ों से पता चलता है कि लखनऊ सुपर जायंट्स के आगे सनराइजर्स हैदराबाद की राह आसान नहीं होगी।

कैसा होगा पिच का मिजाज?
हैदराबाद का तामपमान आज 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस महीने की शुरुआत में यहां पर बारिश होती रही है। ओस न के बराबर होगी। हैदराबाद की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल है। विकेट लेने के मामले में यहां पर स्पिनर्स उतने कारगर नहीं लेकिन किफायती रहे हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना चाहेगी।


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबादः अभिषेक शर्मा, अनमोलप्रीत सिंह/मयंक अग्रवाल, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, विवरांत शर्मा, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन।

लखनऊ सुपर जाएंट्सः
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), रवि बिश्नोई, आवेश खान, मोहसिन खान, यश ठाकुर।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cn548QC
https://ift.tt/GtbyVE0

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post