WTC के फाइनल से बाहर हुए केएल राहुल तो सूर्या समेत इन 3 में से चमक सकती है एक की किस्‍मत

KL Rahul Injury : टीम इंडिया के स्‍टार खिलाड़ी और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्‍तान केएल राहुल हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पूरे आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। आईपीएल के बाद भारतीय टीम इंग्‍लैंड के ओवल में 7 से 11 जून तक ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी, ले‍किन उससे पहले टीम स्‍क्‍वॉड में शामिल खिलाडि़यों का चोटिल होना अच्‍छे संकेत नहीं हैं, क्‍योंकि ऋषभ पंत कार हादसे के बाद से टीम का हिस्‍सा नहीं हैं। वहीं, केएल राहुल भी फिलहाल ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हो सकते हैं। अब सवाल यह है कि अगर केएल राहुल डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल से पहले फिट नहीं होते हैं तो उनके स्‍थान पर किसे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है।


बता दें कि केएल राहुल का चयन टीम में मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर किया गया था। ऐसे में उनके स्‍थान पर सूर्यकुमार यादव को सबसे बड़े दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। सूर्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा थे। वह मध्‍यक्रम में अकेले ही मैच पलटने का दम रखते हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल में भी अच्‍छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

सरफराज और हनुमा भी दौड़ में शामिल

वहीं, सरफराज खान केएल राहुल के दूसरे बड़े दावेदार हैं। भले ही आईपीएल में सरफराज बल्‍ले से कुछ नहीं कर पाए हों, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में उनका कोई सानी नहीं है। वह जरूरत पड़ने पर विकेटकीपर की भूमिका भी निभा सकते हैं। उनके अलावा हनुमा विहारी को भी राहुल के दावेदार के रूप में देखा जा सकता है। लंबे समय से वह टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्‍होंने टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली से लड़ाई के बाद अब गौतम गंभीर ने उगली आग, ये क्‍या कह दिया

भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया से छीना नंबर 1 का ताज

बता दें कि भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर नंबर-1 बनी है। भारत के 25 मैचों में 3031 पॉइंट्स के साथ 121 रेटिंग है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के 23 मैचों में 2679 पॉइंट्स के साथ 116 रेटिंग है। जबकि तीसरे नंबर पर इंग्लैंड चौथे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका और पांचवे नंबर पर न्यूजीलैंड है।

यह भी पढ़ें : हरभजन सिंह की भविष्‍यवाणी, बोले- सीएसके समेत इन 4 टीमों का प्‍लेऑफ खेलना तय



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cFgP6TO
https://ift.tt/whB9YOg

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post