WTC FinalTeam India: 7 जून को लंदन के ओवल मैदान पर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। यह लगातार दूसरा मौका होगा, जब टीम इंडिया इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का फाइनल खेलेगी। पिछली बार भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था, लेकिन वहां हार झेलनी पड़ी थी। इस बार फाइनल में भारत के सामने कंगारू चुनौती देंगे। लेकिन इस हाईवोल्टेज फाइनल टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम की टेंशन इंजरी के कारण बढ़ गई हैं। दरअसल टीम के 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल दो अनुभवी खिलाड़ी IPL 2023 के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गए हैं और दो खिलाड़ियों की फीटनेस भी मामूली चोट के कारण संदेह के दायरे में है। पहले से ही टीम श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह के बिना उतरने वाली थी, अब इन चार खिलाड़ियों की इंजरी से दुविधा बढ़ गई है।
केएल राहुल और जयदेव उनादकट हुए चोटिल
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के दो खिलाड़ी एक ही दिन चोटिल हो गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले रविवार को टीम के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट नेट पर अभ्यास करते हुए गिर गए थे। उस चलते उनका बायां कंधा चोटिल हो गया है।
वहीं मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के खिलाफ केएल राहुल भी चोटिल हो गए। उनके हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी है। वह ठीक से चल तक नहीं पा रहे थे। ये दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। केएल राहुल का चयन तो प्लेयिंग-11 में भी हो सकता है, क्यूंकि उन्हें इंग्लिश कंडिशन में खेलने का अनुभव है। ऐसे में इस चोट ने टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें : विराट बोले- तू मेरे जूते.... बराबर भी नहीं, नवीन से कोहली के झगड़े का पूरा किस्सा जानिए
शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव भी फिट नहीं
टीम इंडिया में बतौर ऑलराउंडर शामिल किये गए शार्दुल ठाकुर भी चोटिल हैं। शार्दुल पिछले तीन मैचों से बाहर थे। पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ वह बल्लेबाज के रूप में तीसरे नंबर पर खेलने उतरे। शार्दुल की गिनती बॉलर आल राउंडर के रूप में होती है इसके बावजूद उन्होंने एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की।
इसके अलावे केकेआर के लिए खेल रहे उमेश यादव भी चोटिल है। उमेश यादव के हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट है। उमेश वर्ल्ड चैंपियनशिप टीम में शामिल सबसे अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज हैं। अगर फाइनल मैच से पहले उमेश ठीक नहीं हो पते हैं तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए चिंता और बढ़ जाएगी।
WTC फाइनल के लिए घोषित टीम इंडिया स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट।
यह भी पढ़ें : जब गौतम गंभीर ने युवा कोहली को दे दिया था अपना 'मैन ऑफ द मैच', देखें विडियो
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sDPjQG
https://ift.tt/AE4OTvw