WTC फाइनल में राहुल की जगह यशस्वी को दें मौका, पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान

Yashasvi Jaiswal : Rajasthan Royals के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने Indian Premier League 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को दीवाना बना लिया है। बीते गुरुवार यानी 11 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में राजस्थान के ओपनिंग बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने 13 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 98 रनों की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान इन्होने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज फिफ्टी भी बनाया। यशस्वी ने महज 13 गेंदों में 50 रन बना दिए थे। इस पारी के बाद यशस्वी भारत से लेकर दुनिया भर के तमाम दिग्गज क्रिकेटरों के जुबान पर चढ़े हुए हैं। इसी बीच इंग्लैंड ने पूर्व दिग्गज कप्तान माइकल वॉन ने जायसवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है।


माइकल वॉन ने ट्वीट कर यशस्वी जायसवाल की तारीफ में कसीदे पढ़े और 7 जून, 2023 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के लंदन ओवल में खेले जाने वाले World Test Championship के फाइनल के लिए उन्हें टीम इंडिया में केएल राहुल का रिप्लेसमेंट बताया। पूर्व इंग्लिश कप्तान वॉन ने लिखा- मैं यशस्वी जायसवाल को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुनता। बता दें की राहुल आईपीएल के दौरान एक मैच में गंभीर रूप से घायल हो गये थे उसके बाद उन्हें फाइनल से बाहर होना पड़ा था।

 

आईपीएल 2023 के हीरो हैं यशस्वी

यशस्वी जायसवाल एक ऐसा नाम जो अभी हर क्रिकेट फैंस के जुबान पर चढ़ा है। Indian Premier League 2023 में अब तक बेहद ही शानदार फॉर्म में दिखाई दिए हैं। उनके बल्ले से पहले ही 30 अप्रैल को एक शतक निकल चुका है और केकेआर के खिलाफ वो शतक बनाने से 2 रनों से चूक गए।

जायसवाल इस सीज़न 12 मैच खेल चुके हैं, जिसमें बल्लेबाज़ी करते उन्होंने लगभग 53 की औसत और 167 के स्ट्राइक रेट से 575 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक के अलावा 4 अर्धशतक भी जड़े हैं। ऑरेंज कप की रेस में उनसे आगे बस RCB के कप्तान फाफ डू प्लेसी हैं जिन्होंने 11 मैचों में लगभग 58 की औसत से 576 रन बनाए है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1oj5Gxq
https://ift.tt/oHliXO5

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post