वरलड कप 2019 क बद स बबर आजम क रह ह जलव उनक समन दर -दर तक नह टकत वरट कहल

Virat Kohli vs Babar Azam: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत में किया जाएगा। क्रिकेट का महाकुम्भ कहे जाने वाले इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सभी टीमें इस टूर्नामेंट की तैयारियों में जुड़ गई हैं। भारतीय टीम पिछले 10 साल से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। ऐसे में फैंस को इस बार उनसे बड़ी उम्मीदें हैं।

वर्ल्ड कप 2019 के बाद से टीम के प्रदर्शन पर नज़र डाली जाये तो भारत ने सबसे ज्यादा वनडे मुक़ाबले जीते हैं। लेकिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नज़र डाली जाए तो थोड़ी निराशा होती है। वर्ल्ड कप 2019 के बाद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में भारत का एक भी बल्लेबाज टॉप 3 में शामिल नहीं है। इस लिस्ट में टॉप पर वेस्टइंडीज के शाई होप का नाम आता है। होप ने अबतक खेले गए 49 मैचों में 2230 रन ठोके हैं। इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम आता है।

वर्ल्ड कप 2019 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

नाम देश मैच रन शतक
शाई होप वेस्टइंडीज 49 2230 9
बाबर आजम पाकिस्तान 28 1876 8
वृत्ति अरविंद यूएई 53 1634 2
असद वाला पीएनजी 47 1620 1
विराट कोहली भारत 38 1612 5


लेकिन अगर सिर्फ टॉप-7 वनडे रैंकिंग वाली टीमें की बात करें तो विराट दूसरे नंबर पर हैं। वहीं पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर हैं। पिछले वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से अब तक बाबर आजम ने शाई होप के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

आजम ने अब तक कुल 28 मुकाबले खेले, जिसमें 72 के शानदार औसत से 1876 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक जमाए हैं। जबकि विराट कोहली ने 38 वनडे मुकाबलों में 46 के औसत से 1612 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 शतक जमाए। बाबर ने विराट से 10 मुक़ाबले कम खेले हैं और 264 रन ज्यादा बनाए हैं।

वर्ल्ड कप 2019 के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 वनडे रैंकिंग वाली टीमें के बल्लेबाज -

नाम देश मैच रन शतक
बाबर आज़म पाकिस्तान 28 1876 8
विराट कोहली भारत 38 1876 5
तमीम इकबाल बांग्लादेश 39 1429 3
श्रेयस अय्यर भारत 36 1421 2
लिटन दास बांग्लादेश 36 1353 4


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mTudHXf
https://ift.tt/vGFyg31

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post