ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर भावुक हुए कोहली-सहवाग और भज्‍जी ने जारी किए ये संदेश

Odisha Train Accident : ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्‍या 280 पहुंच चुकी है। इस हादसे में 900 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की भिड़ंत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस रेल हादसे को अब तक का सबसे बड़ा रेल हादसा बताया जा रहा है। इस हादसे पर राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी और क्रिकेट के दिग्‍गजों ने भी अपने-अपने तरीके से शोक जताया है। इस दुखद ट्रेन दुर्घटना पर विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग समेत कई क्रिकेटरों भावुक होते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।


विराट कोहली का भावुक संदेश

टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली फिलहाल वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए इंग्‍लैंड के दौरे पर हैं। हादसे का पता चलते हुए उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया मैं उनके परिवारों को इस असनीय दुख को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9y0UvhO
https://ift.tt/Lv7B36F

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post