पथव श पर लग थ छडछड क आरप गल न रच थ षडयतर! पलस क जच म खल रज

Prithvi Shaw Controversy Sapna Gill: भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल ने मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। फरवरी में पृथ्वी शॉ का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे गिल के हाथ से बेसबॉल का बैट छीनते हुए दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद गिल ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन अब पुलिस का कहना है कि क्रिकेटर के ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार है।

इस घटना के बाद पृथ्वी शॉ ने सपना गिल के खिलाफ एफ़ओआईआर दर्ज़ कराई थी। जिसके बाद गिल के वकील ने क्रिकेटर पर नशे में छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया था। हालांकि, गिल द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार साबित हुए हैं। शॉ द्वारा की गई एफ़आईआर के बाद लिस ने सपना गिल को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद 20 फरवरी को उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। इस दौरान सपना गिल ने अलग-अलग थाने में कई एफआईआर दर्ज कराईं और सुर्खियों में बनी रहीं। हालांकि, कभी भी शॉ के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी नहीं किया।

जांच अधिकारी ने कोर्ट के सामने अपनी रिपोर्ट सौंपी है। पुलिस ने मैजिस्ट्रेट कोर्ट को बताया कि सपना गिल द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं और पृथ्वी शॉ ने ऐसा कुछ नहीं किया है। जिसके बाद सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने अदालत से अनुरोध किया कि उन्हें विवाद की वीडियो फुटेज पेश करने की अनुमति दी जाए, इस वीडियो को गिल के दोस्त ने अपने फोन पर रिकॉर्ड किया था। अदालत ने पुलिस को पूरी घटना की फुटेज सौंपने को कहा है और मामले की सुनवाई को 28 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि पब के CCTV फुटेज की जांच से पता चलता है कि सपना और उनके दोस्त शोभित ठाकुर नशे में थे और डांस कर रहे थे। जब पृथ्वी वहां पहुंचे तो शोभित अपने मोबाइल से क्रिकेटर की रिकॉर्डिंग करना चाहते थे। लेकिन शॉ ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ करने और फुटेज देखने पर पाया कि किसी ने भी सपना को गलत तरीके से नहीं छुआ।

साथ ही पुलिस ने कोर्ट को बताया कि घटनास्थल के पास एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर के CCTV फुटेज की भी जांच की। इन वीडियो को देखकर पता चला कि सपना गिल अपने हाथ में बेसबॉल बैट लेकर पृथ्वी शॉ की कार का पीछा कर रही थीं। सपना ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर क्रिकेटर की कार का शीशा भी तोड़ा था। सीआईएसएफ़ अधिकारियों की तरफ से भी पुलिस को बताया गया कि जैसा सपना गिल ने दावा किया है, वैसी कोई घटना नहीं हुई है।

क्या था पूरा मामला -
15 फरवरी की देर रात पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ एक पब में गए थे। यहां सपना गिल भी अपने दोस्त के साथ पहुंची थीं। सपना और उनका दोस्त नशे में थे और दोनों ने पृथ्वी के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की। शॉ इसके लिए राजी हो गए और सेल्फी ली, लेकिन जब इन दोनों ने एक से ज्यादा फोटो लेने की बात कही तो शॉ ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों शॉ से उलझ गए। शॉ ने होटल के मैनेजर से बात की और मैनेजर सपना गिल और उनके दोस्त को बाहर जाने के लिए कह दिया। हालांकि, असली विवाद अभी नहीं शुरु हुआ था। खाना खाने के बाद जब शॉ होटल से बाहर निकले तो सपना गिल और उनके दोस्त ने उन पर हमला कर दिया। बेसबॉल बैट से उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1VUhJwY
https://ift.tt/yR0bIzV

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post