WTC Final से पहले पिच में हुआ बदलाव, दिनेश कार्तिक पोस्‍ट की ताजा तस्‍वीरें

WTC Final 2023 Pitch Report : वर्ल्‍ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल आज 7 जून से खेला जाएगा। मैच शुरू होने में अभी कुछ घंटे बाकी हैं। अगर इस महामुकाबले में बारिश ने दखल नहीं दी तो दर्शकों को रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। बता दें कि यह टेस्ट मैच लंदन के द ओवल में खेला जाना है, यहां पेसर्स को भरपूर मदद मिलती है। ऐसे में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों को टिककर खेलना होगा। आईये इस महत्‍वपूर्ण मुकाबले से पहले जानते हैं द ओवल की पिच का ताजा हाल कैसा है?


दिनेश कार्तिक ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट के साथ पिच की कल और आज की ताजा फोटो भी शेयर की है। कार्तिक इस टेस्ट में बतौर कमेंटेटर इंग्लैंड में मौजूद हैं। कार्तिक ने द ओवल की पिच का नजारा पेश किया है। दिनेश कार्तिक ने दो दिन पहले भी पिच का नजारा दिखाया था। पिच पर घास देख लग रहा था कि यह मैच दो दिन में ही खत्म हो जाएगा।

तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्‍मीद

वहीं, अब टेस्ट मैच से पहले दिनेश कार्तिक ने द ओवल पिच की ताजा तस्वीर शेयर की है। पिच की ताजा तस्वीर में पहले की तुलना में घास कुछ कम दिख रही है, लेकिन फिर भी घास ज्यादा है। ऐसे में उम्मीद है कि फाइनल में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।


टॉस जीतने वाली टीम पहले क्‍या पसंद करेगी?

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के लिए कमेंट्री करने पहुंचने दिनेश कार्तिक ने ताजा तस्वीर पोस्‍ट करते हुए लिखा है कि पहले के मुकाबले पिच पर घास कुछ कम कर दी गई है। आपको क्या लगता है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले क्या पसंद करेगी?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/xyTluQk
https://ift.tt/wjJsDLA

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post