Duleep Trophy 2023: सरयकमर यदव क फलप श जर चतशवर पजर और पथव श क भ बर हल

Suryakumar Yadav Duleep Trophy 2023: दलीप ट्रॉफी 2023 का पहला सेमीफाइनल मुक़ाबला सेंट्रल जोन और वेस्ट जोन के बीच अलूर के केएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्ट जोन का बुरा हाल है और सेंट्रल जोन के गेंदबाजों ने मात्र 65 रन पर आधी टीम पवेलियन भेज दी है। इस मैच में वेस्ट जोन कि ओर से खेल रहे भारतीय बल्लेबाज चेतेश्‍वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ खेल रहे हैं। ये सभी बल्लेबाज एक बार फिर बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं।

इन सभी धाकड़ बल्लेबाजों के पास इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापसी करने का मौका था। लेकिन ये सभी फ्लॉप साबित हुए हैं। युवा बल्लेबाज सरफराज खान और कप्तान प्रियांक पांचाल भी कुछ खास नहीं कर पाये और यह मौका भुनाने में नाकामियाब रहे। बतौर सलामी बल्‍लेबाज पृथ्वी शॉ मैदान पर आए और 54 गेंद पर 26 रन ही बना सके। उनके दूसरे जोड़ीदार प्रियंक पांचाल 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नंबर चार पर खेलने आए सूर्यकुमार यादव 13 गेंद पर सात रन बनाकर आउट हुए। वहीं सरफराज खान अपना खाता भी नहीं खेला पाए, उन्‍होंने 12 गेंद जरूर खेली, लेकिन इस दौरान एक भी रन उनके बल्‍ले से नहीं आया। नंबर तीन पर खेलने आए चेतेश्‍वर पुजारा ने जरूर थोड़ा दम दिखाया और 100 से ज्‍यादा गेंदों का सामना किया, लेकिन वे मात्र 28 रन ही बना सके।

पुजारा को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट दौरे से बाहर कर दिया गया था क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट फाइनल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार ने अपना एकमात्र टेस्ट इस साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उनके अलावा घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तरजीह नहीं दी गई।

पृथ्वी शॉ पिछले लंबे समय से खराब फॉर्म में हैं और टीम से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने काउंटी टीम नॉर्थंटनशायर के साथ करार किया है। इसके अलावा सरफराज उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने लगातार दो रणजी ट्रॉफी सत्र (2020-21, 2021-22) में 900 से अधिक रन बनाए। यहां तक कि पिछले घरेलू सत्र में उन्होंने 92.66 की औसत से रन बनाए और वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में उनका चयन नहीं होने पर काफी सवाल उठे। लेकिन मैदान के बाहर के बर्ताव और फिटनेस के खराब स्तर ने फिलहाल भारतीय टीम में उनका रास्ता रोका हुआ है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ocVvlz5
https://ift.tt/zhrR2TV

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post