West Zone vs South Zone Duleep Trophy 2023 Final: दलीप ट्रॉफी 2023 का फ़ाइनल मुक़ाबला वेस्ट जोन और साउथ जोन के बीच बेंगलूरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में स्टार खिलाड़ियों से भरी वेस्ट जोन ने एक बार फिर शर्मनाक प्रदर्शन किया है। इस मैच में वेस्ट जोन कि ओर से खेल रहे भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा, सरफराज खान सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ खेल रहे हैं। पृथ्वी शॉ को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाज एक बार फिर बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्ट जोन की टीम पहली पारी में 213 रन पर सिमट गई। वेस्ट जोन के लिए ना तो अनुभवी चेतेश्वर पुजारा चले और न ही विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार के बल्ले से रन आए। डोमेस्टिक क्रिकेट के ब्रेडमेन कहे जाने वाले सरफराज खान भी खाता नहीं खोल सके। पृथ्वी शॉ ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने अर्धशतक लगाया है।
पृथ्वी शॉ ने 65 रन बनाए। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा 38 गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हुए और सूर्यकुमार यादव ने 8 रन बनाए। पुजारा को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद बाहर किया गया था। वहीं, सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में पिछली बार खेले थे। पृथ्वी की बात करें तो वह दिसंबर 2020 के बाद से टेस्ट नहीं खेल पाए हैं। वहीं, सरफराज खान ने पिछले कुछ सीजन में शानदार प्रदर्शन कर अपना दावा मजबूत किया है।
वेस्ट जोन ने अपने छह विकेट मात्र 27 रन के अंदर खो दिये। प्रियांक पांचाल जब पहले विकेट के रूप में आउट हुए तब पश्चिम का स्कोर 27 रन था। उसके बाद पृथ्वी ने हार्विक के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। 97 रन के स्कोर पर हार्विक के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा। यहां से दक्षिण के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की। उन्होंने 27 रन के अंदर छह विकेट झटक लिए। हार्विक और पृथ्वी के बाद सूर्यकुमार यादव आउट हुए। साउथ जोन के लिए विध्वथ कावेरप्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। विजयकुमार व्यस्क ने दो विकेट लिए। वासुकी कौशिक को एक सफलता मिली।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/YV5XM8K
https://ift.tt/yFiNOK4