AUS vs SA: ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर ट्रेविस हेड ने रचा इतिहास, टीम में वापसी करते ही लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

Travis Head Century Australia vs New Zealand, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का 27वां मुक़ाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है।

चोट के चलते वर्ल्ड कप के पहले हाफ में नहीं खेलने वाले हेड ने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए मात्र 59 गेंद पर शतक जड़ दिया। हेड ने 67 गेंद में 10 चौके और सात सिक्स की मदद से 109 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का चौथा शतक था। इसी एक साथ वे वर्ल्ड कप डेब्यू में शतक लगाने वाले 5वे ऑस्ट्रेलियाई बन गए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू में शतक लगाने वाले बल्लेबाज -
110 - ट्रेवर चैपल vs भारत, नॉटिंघम, 1983
110 - ज्योफ मार्श vs भारत, चेन्नई, 1987
143* - एंड्रयू साइमंड्स vs PAK, जोहान्सबर्ग, 2003
135 - एरोन फिंच vs इंग्लैंड, मेलबर्न, 2015
109 - ट्रैविस हेड vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023

हेड से पहले ट्रेवर चैपल, ज्योफ मार्श एंड्रयू साइमंड्स और एरोन फिंच ऐसा कर चुके हैं। हेड ने डेविड वॉर्नर के साथ पहले विकेट के लिए 117 गेंद में 175 रन की साझेदारी निभाई। यह न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए किसी भी वनडे मुक़ाबले में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। उनसे पहले दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट और मार्क वॉ ने 2000 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए 186 रन जोड़े थे।

AUS vs NZ वनडे में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
189 - एडम गिलक्रिस्ट और मार्क वॉ, क्राइस्टचर्च, 2000
175 - डेविड वार्नर और ट्रैविस हेड, धर्मशाला, 2023
156 - मार्क वॉ और माइकल डि वेनुटो, एडिलेड, 1997
154 - केप्लर वेसल्स और जॉन डायसन, मेलबर्न, 1983
149* - स्टीफन फ्लेमिंग और लू विंसेंट, वेलिंगटन, 2007

हेड द्वारा 59 गेंद में लगाया गया शतक इस वर्ल्ड कप का तीसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ 40 और एडेन मार्करम ने श्रीलंका के खिलाफ 49 गेंद में शतक जड़ा था। अपनी पारी के दौरान हेड ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह वर्ल्ड कप 2023 का सबसे तेज अर्धशतक है। हालांकि, वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड ग्लेन मैक्सवेल के नाम दर्ज है। वर्ल्ड कप 2015 में मैक्सवेल ने 21 गेंद पर अफगानिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CmbeYU2
https://ift.tt/SX5EauQ

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post