PAK vs AFG: चेपॉक के स्पिन ट्रैक पर अफगानिस्तान लेगा पाक की परीक्षा, कुछ ऐसी होगी दोनों की प्लेइंग 11

वर्ल्ड कप 2023 का 22वां मुकाबला आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से चेन्‍नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया से हारने के बाद आज पाकिस्‍तान की टीम अपनी वर्ल्‍ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्‍मीदों को जिंदा रखने के लिए जीत के इरादे से उतरेगी। हालांकि उसके लिए चेपॉक के स्पिन ट्रैक पर अफगानी स्पिन अटैक का सामना करना आसान नहीं होगा। ऐसे में पाकिस्‍तान की टीम में आज कुछ बदलाव संभव हैं। मैच से पहले जानते दोनों की संभावित प्‍लेइंग इलेवन क्‍या हो सकती है?


वर्ल्‍ड कप 2023 में एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिली है। आज भी पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान के मैच में भी कुछ ऐसा ही होने की उम्‍मीद है। अफगानिस्तान का स्पिन विभाग बेहद मजबूत है। राशिद खान की अगुवाई में मोहम्मद नबी और मुजिब उर रहमान की स्पिन तिकड़ी ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं पाकिस्‍तान का स्पिन अटैक अभी तक कुछ खास नहीं कर सका है।

पाकिस्तान की संभावित प्‍लेइंग 11

अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान की भिड़ंत, जानें कौन किस पर पड़ा भारी

अफगानिस्तान की संभावित प्‍लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

यह भी पढ़ें : भारत की ओर से लगी रेकॉर्ड की झड़ी, कोहली-शमी और बुमराह ने रचा इतिहास



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0SiBgdV
https://ift.tt/ljNbmOc

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post