IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 236 रनों का लक्ष्य, जयसवाल, गायकवाड़ और ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक

India vs Australia, 2nd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला तिरुवनन्तपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और विकेट कीपर ईशान किशन के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर 236 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 235 रन बनाए। यशस्वी जयसवाल ने 25 गेंद में 9 चौके और दो सिक्स की मदद से 53 रन की पारी खेली। वहीं ईशान किशन ने 32 गेंद में चार सिक्स और तीन चौके की मदद से 52 रन बनाए। टी20 में यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। इन दोनों के अलावा गायकवाड़ ने 43 गेंद पर दो सिक्स और तीन चौके की मदद से 58 रन बनाए।

रिंकू सिंह ने एक बार फिर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पारी फिनिश की। उन्होंने दो सिक्स और चार चौके की मदद से मात्र 9 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस ने चार ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस को एक विकेट मिला।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EhYZpPk
https://ift.tt/aJElf4Z

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post