India vs Australia 1st T20 Live Streaming: वर्ल्ड कप 2023 खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियां तेज करने जा रही है। इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज से होगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला आज 23 नवंबर को शाम 7 बजे से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है। टीम इंडिया की अगुवाई टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव करेंगे। इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर नहीं होगी। आइये एक नजर डालते हैं भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला टी20 मैच आज 23 नवंबर को खेला जाएगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला टी20 मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला टी20 मैच विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 मैच का टॉस कितने बजे होगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले टी20 मैच का टॉस शाम 6.30 बजे होगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला टी20 मैच टीवी पर लाइव कौन से चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला टी20 मैच आप टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का पहला टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर बिल्कुल फ्री होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/INgqRZi
https://ift.tt/WuydfRV