IPL 2024 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, वर्क लोड मैनेजमेंट के चलते यह सीजन नहीं खेलेंगे बेन स्टोक्स

Ben Stokes pulls out of IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस मेगा टूर्नामेंट के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर रोडमैप तैयार किया जा रहा है और यह ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में कराया जाएगा। इससे पहले गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने इस सीजन में खेलने से मना कर दिया है और अपना नाम वापस ले लिया है।

स्टोक्स ने अपने कार्यभार और फिटनेस को ध्यान में रखकर यह फैसला किया है। CSK ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि बेन स्टोक्स वर्कलोड मैनेजमेंट और फिटनेस की वजह से अगले सीजन में नहीं खेलेंगे। CSK ने कहा कि इंग्लैंड के लाल बॉल के कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपने कार्यभार और फिटनेस को सहीं करने के लिए आईपीएल 2024 के लिए खुद को उपलब्ध नहीं कराने का मन बनाया है। उन्होंने हाल ही में वनडे विश्व कप में भाग लिया था।

CSK ने आगे लिखा कि "चेन्नई सुपर किंग्स प्रबंधन आईपीएल से पहले भारत में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज और फिर जून 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेलने के साथ इंग्लैंड के साथ अपने कार्यभार को प्रबंधित करने के बेन के फैसले में बेन का समर्थन करता है।'

स्टोक्स ने 2017 में राइजिंग सुपरजायंट के लिए अपना आईपीएल डेब्यू 14.5 करोड़ रुपये में किया था, जिससे वह उस समय के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए थे। इंग्लिश क्रिकेटर ने अपने पहले सीज़न में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मैचों में 142.98 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 316 रन बनाए।

अपने 45 आईपीएल मैचों में स्टोक्स ने 935 रन बनाए हैं और 28 विकेट भी लिए हैं। चोट के कारण स्टोक्स पिछले सीज़न में केवल दो मैच ही खेल पाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े एक सूत्र का सुझाव है कि चेन्नई स्टोक्स के प्रतिस्थापन के रूप में न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी डेरिल मिचेल को चुन सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0c5iaGM
https://ift.tt/nUE0IdJ

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post