Mumbai Indians and Gujarat Titans trade IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस मेगा टूर्नामेंट के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर रोडमैप तैयार किया जा रहा है और यह ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में कराया जाएगा। ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग विंडो फिलहाल खुली है और आईपीएल फ्रेंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली चल रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल आईपीएल इतिहास का एक सबसे बड़ा ट्रेड हो सकता है।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गुजरात टाइटन्स (GT) और पांच बार का चैम्पियन मुंबई इंडियन्स (MI) अपने कप्तानों की अदला-बदली कर सकता है। मतलब मुंबई इंडियन्स में हार्दिक पांड्या की वापसी होने जा रही है और अगले सीजन में वे टीम की कप्तानी करने नज़र आएंगे। वहीं उनके बदले गुजरात टाइटन्स को रोहित शर्मा दिये जाएंगे। जो गुजरात की कप्तानी संभाल सकते हैं। शर्मा के अलावा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी गुजरात ट्रेड किया जा सकता है।
रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टाइटल जीते थे। वहीं हार्दिक पांड्या ने 2022 में गुजरात को पहले ही सीजन में चैम्पियन बनाया था। रोहित शर्मा अगर गुजरात टाइटन्स की टीम में शामिल होते हैं तो ये उनकी तीसरी आईपीएल टीम होगी। इससे पहले वे मुंबई के अलावा डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल चुके हैं।
बता दें मुंबई ने साल आईपीएल 2022 के पहले हुए मेगा ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमहार, सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड को रिटेन किया था। ऐसे में गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक को नीलामी से पहले अपनी टीम में शामिल कर लिया और उनके हाथ में टीम की कमान सौंप दी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sbadwu7
https://ift.tt/6T10ui5