MS Dhoni Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी गुड़गुड़ाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ कुछ लोग भी मौजूद हैं। वीडियो में धोनी के मुंह से धुएं का गुबार निकलता साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ फैंस इसकी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कुछ माही का सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें धोनी न्यू ईयर मनाने दुबई गए थे, जहां वह छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं।
हुक्का गुड़गुड़ाने के वीडियो ने फैंस को चौंकाया
एमएस धोनी का हुक्का गुड़गुड़ाने के वीडियो ने फैंस को चौंका दिया है। वायरल वीडियो में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी अपने स्टाइलिश लंबे बाल वाले लुक के साथ फॉर्मल सूट में हैं। वीडियो में उनके साथ कुछ लोग भी मौजूद हैं। धोनी हुक्के का कश मारकर मुंह से धुएं का गुबार निकालते देखे जा सकते हैं।
ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान ने किया था खुलासा
बता दें कि एक बार ऑस्ट्रेलियाई पूर्व टी20 कप्तान जॉर्ज बेली ने खुलासा किया था कि धोनी युवाओं के साथ बॉडिंग के लिए उनके साथ हुक्का पीते हैं। 2009 और 2012 के बीच जॉर्ज बेली सीएसके का हिस्सा थे। 2016 में वह राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स में शामिल थे, जिसकी अगुवाई धोनी ने ही की थी।
यह भी पढ़ें : क्रिकेटर अंबाती रायडू को रास नहीं आई राजनीति, हफ्तेभर में ही छोड़ा पार्टी का साथ
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VtmC4rG
https://ift.tt/Iij3bdO