Hardik Pandya Comeback: भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले अच्छी खबर आ रही है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी का अभ्यास करना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि पांड्या टी20 वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी करेंगे। हार्दिक पांड्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद क्रिकेट एक्शन से दूर हैं। उन्हें लीग चरण में बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते समय एड़ी में चोट लग गई थी। फिलहाल वह रिहैब पर हैं और बल्लेबाजी करते भी नजर आए हैं। उन्होंने प्रैक्टिस के दौरान कई शानदार शॉट्स भी लगाए हैं।
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के आईपीएल 2024 से मैदान पर वापसी करने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। आईपीएल 2024 में पांड्या अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे और कप्तानी भी करेंगे। बताया जा रहा है कि पांड्या अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और मैदान पर बल्लेबाजी का अभ्यास भी कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान उन्होंने कुछ आकर्षक शॉट्स भी लगाए हैं।
आईपीएल में की है शानदार कप्तानी
बता दें कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या मिनी ऑक्शन के बाद गुजरात टाइटंस से बड़ी ट्रेड डील के माध्यम से खरीदा है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का कप्तान भी बना दिया है। क्योंकि कप्तान के रूप में आईपीएल में उनका रिकॉर्ड शानदार है। उनकी कप्तानी में ही गुजरात टाइंटस ने आईपीएल 2022 का खिताब जीता और पिछले सीजन में उनकी टीम उपविजेता रही।
यह भी पढ़ें : केन विलियमसन ने रचा इतिहास, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम के उपकप्तान होंगे पांड्या
आईपीएल के बाद हार्दिक पांड्या जून में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी टीम इंडिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के उपकप्तान होंगे। जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा ही निभाएंगे।
यह भी पढ़ें : सरफराज खान ने रवींद्र जडेजा के रन आउट कराने को लेकर दिया बड़ा बयान
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VKwvEUY
https://ift.tt/amcOubF