Virat kohli and Anushka Sharma son 'Akaay': बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया मंच के जरिए अपने प्रशसंकों को यह जानकारी दी है। कपल ने अपने दूसरे बच्चे का नाम 'अकाय' रखा है। सोशल मीडिया पर अकाय नाम लगातार ट्रेंड कर रहा है। लोग गूगल पर इस का अर्थ सर्च कर रहे हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं अकाय नाम का मतलब।
अकाय का अर्थ -
'अकाय' एक हिन्दी का शब्द है। जिसकी उत्पत्ति तुर्की से हुई है। इसका मतलब होता है 'निराकार', यानी, जो बिना शरीर या काया के हो। संस्कृत में, 'अकाय' का अर्थ है कुछ ऐसा या कोई ऐसा जो काय, अर्थात रूप या शरीर के बिना हो। आकार और रूप से रहित, शरीर धारण न करने वाला। यह काया शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है शरीर।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किया संदेश -
कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने प्रशसंकों के साथ यह जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उनके घर बेटे का जन्म 15 फरवरी को हुआ था। उन्होंने बताया कि बेटे का नाम ‘अकाय’ रखा गया है। विराट कोहली के साथ-साथ अनुष्का के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट साझा करते हुए कहा, 'हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। उन्होंने कहा, “हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें।'
बता दें विराट कोहली ने 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया था। 2021 में दोनों ने बेटी को जन्म दिया। विराट और अनुष्का की बेटी का नाम वामिका है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0oiVHfq
https://ift.tt/Z5Rao2j