केन विलियमसन के घर गूंजी नन्‍ही परी की किलकारी, तीसरी बार बने पिता

Kane Williamson: न्‍यूजीलैंड के स्‍टार बल्‍लेबाज केन विलियमसन के घर नन्‍ही परी की किलकारी गूंजी है। वह तीसरी बार पिता बनें हैं। उन्‍होंने खुद भावुक संदेश के साथ इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर देते अपने तीसरे बच्चे के आगमन की घोषणा की है। उन्‍होंने बताया कि उनकी पत्नी सारा ने एक बच्ची को जन्म दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले केन विलियमसन के परिवार में एक सदस्य और जुड गया है।


बता दें कि इससे पहले केन विलियमसन एक बेटे और एक बेटी के पिता हैं। उनके घर 2020 में बेटे और 2022 में बेटी का जन्म हुआ। अब दो साल बाद फिर एक बेटी का जन्‍मा हुआ है। अब उनके परिवार में कुल पांच सदस्‍य हो गए हैं।

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से लिया था ब्रेक

दरअसल, केन विलियमसन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से निजी कारणों के चलते ब्रेक लिया था। इससे पहले उन्‍होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्‍होंने अहम भूमिका निभाते हुए पहली ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जिताई थी।

यह भी पढ़ें : WPL 2024: मुंबई को पछाड़ टॉप पर पहुंची आरसीबी, जानें अन्‍य टीमों का हाल

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़े तीन शतक

केन विलियमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्‍त बल्लेबाजी करते हुए तीन शतक जड़े थे। ये उनके टेस्‍ट करियर का 30वां, 31वां और 32वां शतक था। इस उपलब्धि के साथ ही वह सबसे ज्‍यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्‍ट में 11वें स्थान पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें : दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में श्रेयंका को किया शादी के लिए प्रपोज, जानें फिर क्‍या हुआ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cRZDfFj
https://ift.tt/lPHXwhm

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post