WPL 2024 Points Table: मुंबई को पछाड़ टॉप पर पहुंची आरसीबी, जानें अन्‍य टीमों का हाल

Womens Premier League 2024 Points Table: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे चरण का आगाज काफी रोमांचक रहा है। डब्‍ल्‍यूपीएल में पांच टीमों के बीच लीग चरण में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। वहीं, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेेेेगा। फिलहाल डब्‍ल्‍यूपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर है। वहीं, दूसरे पर मुंबई इंडियंस तो तीसरे पर दिल्‍ली कैपिटल्‍स है। जबकि यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स जीत का खाता भी नहीं खोल सकी हैं।


महिला प्रीमियर लीग 2024 का आगाज हो चुका है। डब्‍ल्‍यूपीएल में सभी टीमें अपने प्रदर्शन के आधार पर अंक अर्जित कर करती हैं। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे पॉइंट्स टेबल में बदलाव देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं अब तक हुए मैचों में किसको कितने पॉइंट्स हासिल किए हैं?

Womens Premier League 2024 Points Table

टीम मैच जीते हारे टाई/नो रिजल्‍ट पॉइंट्स नेट रन रेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 2 0 0/0 4 +1.665
मुंबई इंडियंस 2 2 0 0/0 4 +0.488
दिल्‍ली कैपिटल्‍स 2 1 1 0/0 2 +1.222
यूपी वॉरियर्स 2 0 2 0/0 0 -1.266
गुजरात जायंट्स 2 0 2 0/0 0 -1.968


यह भी पढ़ें : स्मृति की तूफानी बल्लेबाजी, RCB ने गुजरात को 8 विकेट से हराया, लगातार दूसरी जीत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/n258oDE
https://ift.tt/z2i1KcA

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post