IND vs ENG: लंच से ठीक पहले इंग्लैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ाई, मात्र 194 पर खोये 6 विकेट

India vs England 2nd test lunch: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत द्वारा दिये गए 400 रनों के लक्ष्य के जवाब में चौथे दिन के लांच तक इंग्लैंड ने छह विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं। इस सेशन में भारतीय टीम ने पांच विकेट झटके हैं।

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत अच्छी की लेकिन लांच से ठीक पहले उनकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। पहले अर्धशतक लगाकर खेल रहे जैक क्राउली को स्पिनर कुलदीप यादव ने एलबीडबल्यू आउट किया और इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। वहीं अगले ही ओवर में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जॉनी बेयरस्टो को भी पवेलियन भेज दिया और टीम को बैक फुट पर धकेल दिया।

क्राउली ने 132 गेंद में 73 रन की पारी खेली। वहीं बेयरस्टो ने 36 गेंद पर 26 रन बनाए। कप्तान बेन स्टोक्स बिना खाता खोले क्रीज़ पर बने हुए हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 205 रनों की और जरूरत है। वहीं भारत को मात्र चार विकेट झटकने है।

इससे पहले इंग्लैंड ने चौतह दिन एक विकेट पर 67 रन के आगे खेलना शुरू किया। इंग्लैंड को 95 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने नाइट वाचमैन रेहान अहमद को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 31 गेंद में 23 रन बना सके। उन्होंने जैक क्राउली के साथ 45 रन की साझेदारी निभाई।

इसके बाद 132 के स्कोर पर इंग्लैंड को तीसरा और बड़ा झटका लगा। पहले टेस्ट में बेहतरीन शतक लगाने वाले ओली पोप को रविचन्द्र अश्विन ने रोहित के हाथों कैच आउट कराया। वह 23 रन बना सके। 154 के स्कोर पर इंग्लैंड को चौथा झटका लगा। अश्विन ने रूट को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया।

दरअसल, मैदान पर आते ही रूट ने 'बैजबॉल' क्रिकेट खेलने की कोशिश की और अश्विन की गेंद पर लंबा शॉट लगाने की कोशिश में गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए हवा में खड़ी हो गई। उन्होंने 10 गेंद में दो चौके और एक सिक्स की मदद से 16 रन की पारी खेली। भारत के लिए अबतक अश्विन ने तीन, कुलदीप, अक्षर और बुमराह ने एक - एक विकेट झटका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5axBFPu
https://ift.tt/V9e0YCn

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post