IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड मैच के तीसरे दिन क्‍या बारिश बिगाड़ेगी खेल, जानें रांची के मौसम का हाल

IND vs ENG 4th Test Day 3 Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। अब तक दो दिन का खेल पूरा हो चुका है। आज 25 फरवरी को इस टेस्‍ट का तीसरा दिन है। दो दिन के बाद इंग्लिश टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। इंग्‍लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 219 रन पर सात विकेट गंवा चुकी है। आज ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव से बड़ी पारी की उम्‍मीद होगी, लेकिन इसी बीच फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है। बारिश तीसरे दिन के खेल में खलल डाल सकती है। आइये आपको भी बताते हैं आज रांची के मौसम का पूर्वानुमान।


एक्‍यूवेदर के मुताबिक, आज 25 जनवरी को रांची में भारत बनाम इंग्‍लैंड टेस्ट के तीसरे दिन शहर का तापमान 12 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने आज रांची में बारिश की करीब 45 प्रतिशत संभावना व्‍यक्‍त की है। दिन की शुरुआत में बारिश के साथ होगी। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। दोपहर के बाद मौसम साफ हो सकता है।

इंग्लैंड का पलड़ा भारी

रांची टेस्‍ट के पहले दो दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत ने अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से यशस्‍वी जायसवाल ने एक बार फिर शानदार बल्‍लेबाजी करतें हुए 73 रन की पारी खेली, लेकिन अन्‍य कोई भी बल्‍लेबाज 40 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका है। टीम इंडिया अभी भी 134 रनों से पीछे है।

यह भी पढ़ें : सोभना आशा की कहर बरपाती गेंदबाजी, RCB ने UPW को 2 रन से हराया

ध्रुव जुरेल से बड़ी पारी की उम्‍मीद

इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए स्‍कोर बोर्ड पर अपनी पहली पारी में 353 रन टांगे थे। इंग्‍लैंड के लिए जो रूट ने शानदार 122 रनों की पारी खेली थी। अब तक इस टेस्‍ट में इंग्‍लैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। भारतीय टीम को अगर मैच में वापसी करनी है तो ध्रुुव जुरेल को बड़ी पारी खेलनी होगी। वहीं कुलदीप यादव को उनका साथ देने के लिए एक छोर संभाले रहना होगा।

यह भी पढ़ें : भारत को झटका, IPL के बाद मोहम्मद शमी का टी20 वर्ल्ड कप खेलना भी मुश्किल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/g6Pd7NO
https://ift.tt/jYlXiCB

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post