IND vs ENG: चौथे टेस्ट के बीच इंग्लैंड को बड़ा झटका, निजी कारणों के चलते टीम का साथ छोड़ घर लौटे रेहान अहमद

Rehan Ahmed Leaves Test Series, India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुक़ाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के स्टार स्पिनर रेहान अहमद नहीं खेल रहे हैं। वे पारिवारिक कारणों के चलते अपने देश वापस लौट गए हैं।

इंग्लैंड के लिए यह एक बड़ा झटका है। क्योंकि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपने एक बयान में बताया कि रेहान सीरीज़ में वापस नहीं आएंगे और इंग्लैंड के दल में किसी तरह का बदलाव भी नहीं किया जाएगा। रांची टेस्ट में रेहान की जगह कप्तान बेन स्टोक्स ने शोएब बशीर को मौका दिया है। बशीर के साथ एक अन्य स्पिनर टॉम हार्टली इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में मौजूद हैं। हार्टली ने इस सीरीज़ में अब तक इंग्लैंड की तरफ़ से सर्वाधिक 16 विकेट लिए हैं।

19 वर्षीय रेहान ने भारत के ख़िलाफ़ तीनों टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया। तीन टेस्ट में रेहान ने 44 की औसत से कुल 11 विकेट झटके हैं। विशाखापटनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्होंने 153 रन देकर छह विकेट लिए थे। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में रेहान को राजकोट पहुंचने पर रोक लिया गया था। हालांकि जल्द ही काग़ज़ी कार्यवाही पूरी कर ली गई थी और वह राजकोट टेस्ट खेले थे। राजकोट में रेहान ने तीन विकेट अपने नाम किए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/K5Ie4nS
https://ift.tt/5ZFtMKi

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post