IND vs ENG: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्कल का डेब्यू

IND vs ENG 5th Test Updates: भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी और 5वां मुकाबला आज 7 मार्च से धर्मशाला के सर्द मौसम के बीच खेला जा रहा है। इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। इंग्‍लैंड की प्‍लेइंग इलेवन का ऐलान एक दिन पहले ही कर दिया गया था। इंग्‍लैंड की टीम में मार्क वुड की वापसी हुई है। उन्‍हें पिछले दो टेस्‍ट में आराम दिया गया था। इंग्‍लैंड की टीम दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाज के साथ उतरी है। वहीं, जो रूट तीसरे अतिरिक्‍त स्पिनर हैं। भारत के लिए देवदत्त पडिक्‍कल ने डेब्‍यू किया है। उन्‍हें रजत पाटीदार की जगह मौका दिया गया है।


भारत बनाम इंग्लैंड टेस्‍ट हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड के टेस्‍ट क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों देशों के बीच अभी तक कुल 135 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 51 मैचों में जीत दर्ज की है तो भारतीय टीम ने 34 टेस्‍ट अपने नाम किए हैं। जबकि 50 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। वहीं, भारतीय सरजमीं पर इंग्लैंड और भारत के बीच कुल 68 टेस्‍ट खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 25 तो इंग्लैंड ने 15 टेस्‍ट मैच जीते हैं और 28 टेस्‍ट ड्रॉ रहे हैं।

भारत की प्‍लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/xG79QmC
https://ift.tt/aHBTjzA

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post