South Africa के खिलाफ Super 8 मैच से पहले दुविधा, Arshdeep या Kuldeep में से किसे मिलेगा मौका?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को सुपर आठ चरण का मैच नियमित काली मिट्टी पर खेला जायेगा जिससे स्पिनरों को शायद मदद नहीं मिले और इससे टीम प्रबंधन के सामने दुविधा हो गई है कि अतिरिक्त स्पिनर को चुने या तेज गेंदबाज का।
उपकप्तान अक्षर पटेल टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह ले सकते हैं। डैथ ओवरों में अर्शदीप सिंह की उपयोगिता को देखते हुए भारतीय टीम तीसरे स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को शामिल करने से पहले काफी सोच विचार करेगी।


मोटेरा मैदान पर सभी तीन तरह की पिचें हैं , लाल मिट्टी, काली मिट्टी और मिश्रित मिट्टी की। इस मैच के लिये काली मिट्टी की पिच तैयार की गई है जिससे अच्छा उछाल मिलेगा। इससे घास पूरी तरह से छांट दी गई है।
मोटेरा में क्रिकेट खेलते आये गुजरात के एक पूर्व कप्तान ने कहा कि इससे स्पिनरों को टर्न नहीं मिलेगी।


भारत के एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा ,‘‘ यह सपाट पिच लग रही है। इस पर अच्छा उछाल मिलेगा। अगर मैं कप्तान होता तो कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को चुनता।


http://dlvr.it/TR5Zkm

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post