नई दिल्ली। भारतीय टीम ने इंग्लैंड (India vs England) के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरूवार को पहली पारी में ठोस शुरुआत करते हुए एक विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। लेकिन इसके बाद चेतेश्वर पुजारा 16 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए और कप्तान विराट कोहली 0 रन पर आउट होकर पेवेलियन लौट गए। इस तरह से भारत के 3 विकेट गिर चुके हैं।
यह खबर भी पढ़ें:—जब खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने अपना खेल सुधारने के लिए सचिन से मांगी सलाह
183 रन पर सिमट गई थी इंग्लैंड
भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी पहले ही दिन 183 रन पर ढेर कर दी थी। लोकेश राहुल 124 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 48 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिंसन ने एक और जेम्स एंडरसन 2 विकेट चटका दिए हैं। इससे पहले भारत ने पहले दिन बिना कोई विकेट खोए 21 रन बनाए थे। जिसमें दोनों खिलाड़ी 9—9 रन बनाकर नाबाद रहे थे। दूसरे दिन दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को ठोस शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े।
रॉबिंसन ने चटकाया पहला विकेट
हालांकि, रोहित रॉबिंसन की गेंद पर सैम करेन को कैच थमाकर आउट हुए। उनके आउट होने के साथ ही लंच ब्रेक की घोषणा की गई। रोहित ने 107 गेंदों पर छह चौकों के सहारे 36 रन बनाए।
यह खबर भी पढ़ें:—IND vs ENG: 3 विकेट लेकर भी ट्रोल हो रहे हैं मोहम्मद शमी, मैच के दौरान कर दी ये बड़ी गलती, वीडियो वायरल
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
रोरी बर्न्स, डोम सिब्ली, जैक क्राउले, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो, डैन लॉरेंस, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुर्रन, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CgdH5g
https://ift.tt/3fz6XFV