IND vs ENG 1st Test Day 3 : बारिश के कारण मैच रुका, भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर बनाए 132 रन

 

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला रहा है। तीसरे दिन खेल चल रहा है। भारत ने 4 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन बारिश के चलते सिर्फ 46 ओवर का ही खेल हो पाया था और अब तीसरे दिन के पहले सेशन का खेल होने के बाद बारिश ने मैच में खलल डाला है। भारत के ओपनर केएल राहुल 58 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 13 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडनसन ने 2 और ओली रॉबिन्सन ने 1 विकेट हासिल किया है।

यह खबर भी पढ़ें:—जब खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने अपना खेल सुधारने के लिए सचिन से मांगी सलाह

183 रनों पर सिमट गई थी इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम पहले ही दिन 183 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 46 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे। वहीं मोहम्मद शमी ने 3 तीन विकेट लिए थे। शार्दुल ठाकुर 2 और मोहम्मद सिराज एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे थे। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 23 रन बनाए थे। इसके दूसरे दिन 23 रन से आगे बल्लेबाजी करते हुए 103 रन जोड़े, लेकिन 4 विकेट गंवा दिए। विराट कोहली 0 रन, चेतेश्वर पुजारा 4 रन और अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए थे।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs ENG 1st Test Day 2 : बारिश के चलते दूसरे दिन का खेल वक्त से पहले खत्म, भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर बनाए 125 रन

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
रोरी बर्न्स, डोम सिब्ली, जैक क्राउले, जो रूट (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो, डैन लॉरेंस, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुर्रन, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।

भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली(कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Cm9zAL
https://ift.tt/3lCy9aD

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post