नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाए थे और उसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन 3 विकेट खोकर 119 रन बना लिए थे। कप्तान जो रूट 75 गेंदों में 48 रन और जॉनी बेयरस्टो 17 गेंदों में 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
यह खबर भी पढें:—IND VS ENG: ऋषभ पंत ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज विदेशी सरजमीं पर पूरे किए सबसे तेज 1000 रन, धोनी को छोड़ा पीछे
तीसरे दिन शुरुआती सेशन में झटके देकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेलना चाहेगा भारत
इंग्लैंड के तीन महत्वपूर्ण विकेट गिर चुके हैं। ऐसे में टीम इंडिया तीसरे दिन शुरुआत में इंग्लैंड के 2 से 3 विकेट चटका कर बैकफुट पर धकेलना चाहेगा। अगर आज भारत 40 से 50 ओवर के अंदर इंग्लैंड को समेटने में कामयाब रहता है तो चौथे दिन यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन जीत का झंडा लहरा सकता है।
शानदार फॉर्म में है भारत का पेसर अटैक
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने दोनों पारियों में 9 विकेट और शमी ने 4 और मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट चटकाए थे। वहीं दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अब तक सिराज 2 और शमी 1 विकेट चटका चुका है।
यह भी पढ़ें— शोएब अख्तर ने किया खुलासा-अगर उस वक्त सचिन तेंदुलकर को कुछ हो जाता तो लोग मुझे जिंदा जला देते
दोनों टीमों की प्लेयिंग 11
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुरेन, साकिब मेहमूद, ओली रॉबिन्सन और जेम्स एंडरसन।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yM90xL
https://ift.tt/3CK3230