IND vs ENG 2nd Test, Day 5 : मोहम्मद शमी ने लगाया शानदार अर्धशतक, बुमराह भी जमे

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 204 रन बना लिए है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और इशांत शर्मा (Ishant Sharma) क्रीज पर थे। भारत को पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 22 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाज कितने रन और एड कर पाते हैं। कम से कम मैच बचाने के लिए टीम इंडिया को 250 रनों की जरूरत है। हालांकि देखा जाए तो इंग्लैंड, भारतीय टीम पर हावी नजर आ रही है।

यह खबर भी पढें:—IND VS ENG: ऋषभ पंत ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज विदेशी सरजमीं पर पूरे किए सबसे तेज 1000 रन, धोनी को छोड़ा पीछे

रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ने बचाई लाज
एक समय चौथे दिन भारत ने 53 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने भारतीय पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया की लाज बचाई। पुजारा 45 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रहाणे 61 रन बनाकर आउट। रहाणे के आउट होने के बाद रवींद्र जडेजा 3 रन के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड हो गए।

भारत ने अपनी पहली पारी में 364 रन बनाए जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 394 रन बनाकर लीड हासिल की। अब हालांकि भारत ने इंग्लैंड की 27 रनों लीड उतार कर 154 रनों की लीड ले ली है, लेकिन इस क्रम में उसके 6 अहम विकेट गिर गए हैं।

यह भी पढ़ें— शोएब अख्तर ने किया खुलासा-अगर उस वक्त सचिन तेंदुलकर को कुछ हो जाता तो लोग मुझे जिंदा जला देते

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड: रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुरेन, साकिब मेहमूद, ओली रॉबिन्सन और जेम्स एंडरसन।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mcsUPn
https://ift.tt/2W11bGz

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post