IPL 2021: दूसरे फेज में नहीं खेलेंगे ये 5 बड़े खिलाड़ी, पंजाब किंग्स को लगा जोर का झटका

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें तो यूएई पहुंच चुकी हैं। आईपीएल के फैंस को दूसरे चरण का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस बीच बुरी खबर यह है कई बड़े खिलाड़ी दूसरे फेज में खेलते नजर नहीं आएंगे। आइए जानते हैं आईपीएल के दूसरे फेज में कौन-कौनसे खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी और फैंस मिस करेंगे।

आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में नहीं खेलेंगे ये खिलाड़ी
पैट कमिंस-कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस दूसरे फेज में नहीं खेलेंगे। केकेआर ने कमिंस को पिछले साल नीलामी में 15 करोड़ 50 लाख रुपए में खरीदा था। दरअसल, पैट कमिंस की वाइफ प्रेग्नेंट है जिस वजह से वह आईपीएल के दूसरे फेज में नहीं खेलेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:—30 वर्षीय मिलिंद कुमार ने किया संन्यास का ऐलान, अब अमरीका के लिए खेलेंगे क्रिकेट

जोस बटलर-राजस्थान रॉयल्स के अहम खिलाड़ी जोस बटलर दूसरे सत्र में नहीं खेलेंगे। खबर है कि जोस बटलर की वाइफ भी प्रेग्नेंट हैं ओर जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। इस वजह से वे भी आईपीएल के दूसरे चरण में नहीं खेल पाएंगे।

एडम जंपा-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी एडम जंपा भी दूसरे फेज में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह आरसीबी टीम ने श्रीलंका के खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा को टीम में शामिल कर लिया है।

रिले मेरेडिथ-पंजाब किंग्स के अहम खिलाड़ी रिले मेरेडिथ भी आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में नहीं खेलेंगे। उन्हें पंजाब ने 2021 में 8 करोड़ रुपए में खरीदा था।

यह खबर भी पढ़ें:—टेस्ट क्रिकेट में कोहली पर भारी पड़ रहे हैं रोहित, पिछले 3 साल में ऐसा रहा है दोनों प्रदर्शन

झाय रिचर्ड्सन-पंजाब किंग्स के एक और खिलाड़ी झाय रिचर्ड्सन भी दूसरे फेज में नहीं खेलेंगे। इससे पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पंजाब किंग्स ने रिचर्ड्सन को 16 करोड़ की मोटी रकम में रखीदा था। झाय रिचर्ड्सन के ना खेलने से ना केवल पंजाब कि गेंदबाजी कमजोर होगी बल्कि टीम को काफी फर्क पड़ेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/384jEEI
https://ift.tt/3B6x3Zl

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post