IND vs NZ : सीरीज के पहले टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग का लिया फैसला, जानिए पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों के Playing-XI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जो दो मैचों के टेस्ट सीरीज का पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है ।इसी साल जून में हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद यह दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। विश्व टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड नंबर एक पर है कि भारत नंबर दो पर ।भारतीय कंडीशन में भारत के दमदार स्पिनर के सामने विश्व के नंबर एक टीम न्यूजीलैंड को करें मुकाबला का सामना करना पड़ सकता है। दोनों टीमें 3-3 स्पिनर के साथ उतरी है।
भारत के तरफ से स्पिनर है रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल जबकि न्यूजीलैंड के लिए  स्पिन का कमान संभाल रहे हैं रचिन रविंद्र ( डेब्यू), विल समरविल और एजाज पटेल।

न्यूजीलैंड PLAYING-XI
विल यंग, टॉम लॉथम, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), काइल जेमीसन, टिम साउदी, रचिन रवींद्र (डेब्यू), विल सॉमरविल, एजाज़ पटेल |

पिच रिपोर्ट
कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम में अब तक 22 टेस्ट मैच खेले गए है। इस पिच पर स्पिनरों का बोलबाला रहता है। इसी पिच पर 2016 में हुए मुकाबले में भारत के स्पिनर रविंद्र जडेजा ने एक पारी में छह विकेट लिए थे। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपने प्लेइंग इलेवन में 3-3 स्पिनर को जगह दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DSKNIK
https://ift.tt/3l6L57G

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post