भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर अपने विस्फोटक बल्लेबाजी और लंबे लंबे छक्के जड़ने के लिए जानी जाती हैं। महिला बिग बैश लीग में मेलबर्न की तरफ से खेलने वाली हरमनप्रीत कौर ने इस साल टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीते हैं। इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाली हरमनप्रीत कौर पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। मेलबर्न टीम के लिए खेलने वाली है मनप्रीत कौर ने पूरे टूर्नामेंट शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सीजन 399 रन बनाए और 15 विकेट अपने नाम किए। आलराउंडर प्रदर्शन के लिए उन्हें टूर्नामेंट का सर्वोच्च पुरस्कार दिया गया।
इस टूर्नामेंट के दौरान हरमनप्रीत कौर तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच भी चुनी गई थी। महिला बिग बैश लीग में हरमनप्रीत कौर महज तीसरी विदेशी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता है| इससे पहले न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और एमी ने यह खिताब अपने नाम किया था।पुरस्कार जीतने के बाद हरमनप्रीत ने कहा - यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं बहुत खुश हूं ।मैं अपने टीम और सभी सहयोगी स्टाफ का शुक्रिया अदा करती हूं। यह एक पूरी टीम का प्रयास है ,मैं बस वही काम कर ही थी जिसके लिए मुझे कहा गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FIqmPs
https://ift.tt/3HPgQMk